Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, January 5, 2019

आलू गोभी बनाने की विधि-How to make Aloo Gobhi/Gobi Recipe

आलू गोभी



आलू गोभी पूरे भारत में खाए जानी वाली प्रसिद्ध सब्जी है। जिसको बड़े दिल से खाया जाता है। गोभी वैसे तो सर्दियों में खाई जाती है। लेकिन आज कल गोभी आसानी से मिल जाती है। तो पूरे साल में हम कभी भी आलू गोभी बना सकते है। कुछ लोग गोभी मैं पानी मिला कर बनाते है। लेकिन हम आपको बिना पानी बिना प्याज और टमाटर के ऐसी सब्जी बनाना सिखाएंगे। जिसको आप हमेशा खाने के लिए कहेंगे। तो चलिए देखते है, आलू गोभी बनाने के लिए हमे क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

1. आलू (कटे हुए)             5-6
2. फूल गोभी                         आधा किलो
3. तेल                            2-3 चमच
4. जीरा                          1 छोटा चमच
5. अजवाइन                   1 छोटा चमच
6. हरी मिर्च कटी हुई        1  चमच
7. अदरक कटा हुआ        1 चमच
8. नमक                          1 चमच
9. हींग                             1/2 छोटा चमच
10. हल्दी                        1 छोटा चमच
11. धनिया पाउडर          1 छोटा चमच
12 गर्म मसाला                1 छोटा चमच
13. लाल मिर्च पीसी         1 छोटा चमच

आलू गोभी बनाने की विधि



आलू गोभी बनाने के लिए के लिए सबसे पहले गोभी को साफ करके के अच्छे से काट लें। जैसे ही गोभी कट जाए आप गोभी को अच्छे से धो लें। अगर समय हो तो गोभी को गरम पानी से धो लें। इस से जो गोभी के ऊपर अगर कुछ सप्रे हुआ हो या कोई भी कीड़ा होगा वो निकल जायेगा। अब आप आलू को छील कर काट लें। अब हरी मिर्च और अदरक भी काट लें। जैसे ही सारा सामान तैयार हो जाये एक तरफ इकठा कर के रख लें।


अब एक बर्तन लें जिसमे आपको आलू गोभी बनानी है। उस बर्तन में तेल डाल कर गरम करें। जैसे तेल गरम हो जाये उसमे सबसे पहले जीरा फिर अजवाइन और हींग डाल कर अच्छे से मिलाएं। अब कटे हुए आलू में से कुछ आलू बर्तन में डाले और उसके साथ ही हरी मिर्च डाल कर अच्छे से पकाएं। अब बाकी सारे बचे हुए आलू को डाल कर अच्छे से पकाएं। अब एक एक कार के नमक,हल्दी,धनिया पाउडर,गरम मसाला, लाल मिर्च डाल दें। अब कटी हुई गोभी को बर्तन में डाल कर अच्छे से मिला लें। जैसे ही सारा मसाला मिला लें । जैसे ही पूरा मसाला मिल जाये आप बर्तन को ढक दें और मध्यम आंच पर 10- 15 मिनट तक पकाएं। बीच बीच में आप सब्जी को देखते भी रहे, कहीं नीचे तो नही लग रही। जैसे ही 15 मिनट हो जाएं, आप गोभी मैं कटा हुआ अदरक मिला कर 5 मिनट और पकाएं। 5 मिनट के बाद कटा हुआ हरा धनिया डाल दें।


आलू गोभी की सब्जी तैयार है। आप आलू गोभी को नान,पूरी,चपाती,ब्रेड, या चावल के साथ खा सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। आपको आलू गोभी की रेसिपी कैसे लगी। हमे जरूर लिखें।


हम आपके लिए नई नई वीडियो लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot