Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, January 1, 2019

गाजर का हलवा बनाने की सबसे आसान विधि -How to make Gajar ka Halwa

 गाजर का हलवा


गाजर का हलवा भारत मे खाये जाने वाला सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय मीठा व्यंजन है। यह विशेष कर सर्दियों में बनाया जाता है। गाजर का हलवा रात या दुपहर के खाने के बाद खाया जाता है। गाजर का हलवा बनाने में कुछ खास बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जो हम आपको बताएंगे। तो चलिए देखते है गाजर का हलवा कैसे बनता है।

आवश्यक सामग्री

     1. गाजर                        1 किलो
     2. देसी घी                      2 चमच
     3. किशमिश                  15-20
     4. काजू                         15-20
     5. दूध                            1 गिलास
     6. गाढ़ा दूध                    6-8 चमच (Condensed Milk ) 
     7. चीनी                          1 कटोरी
     8. खोया/मावा                 2 चमच

बाकी की ड्राई फ्रूट्स आप अपनी मर्जी के हिसाब से डाल सकते है जैसे बादाम, पिस्ता ।

गाजर का हलवा बनाने की विधि


गाजर का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले गाजर को धो लें। अब गाजर को धुल जाने के बाद छील लें। अब गाजर को फिर से एक बार धो कर कदूकस कर लें। अब आप कसी हुई गाजर को कुकर में डाले और साथ में ही देसी घी डाल कर कुकर को बंद कर दें। अब 2 सिटी आने तक गाजर के हलवा को पकाएं। जैसे ही कुकर की 2 सिटी आ जाये आप सारी भाप निकाल लें।


 गैस को मध्यम करके गाजर के हलवे को 15 मिनट के लिए पकने दें। अब साथ में एक एक करके, किशमिश, काजू, बादाम, दूध या अपना मनचाहा ड्राई फ्रूट्स डाल सकते है। जैसे ही 10 मिनट तक पाक जाए आप हलवे में गाढ़ा दूध डाल दें और पकने दें। 15 मिनट पाक जाने के बाद आप हलवे में चीनी मिला दें। अगर आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़ भी मिला सकते है। अब गैस को धीमा करके के और 5-10 मिनट पकाएं। अब हलवे में मावा डाल कर अच्छे से मिलाएं। गाजर का हलवा तैयार है। आप गाजर का हलवा दिन के या रात के खाने के बाद खा सकते है, या फिर कभी भी बना कर खा सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।


आप भी अपने घर पर गाजर का हलवा जरूर बनाये। औए हमको जरूर लिखें की आप का गाजर का हलवा कैसे बना है। आप खुद कोसे बनाते है गाजर का हलवा यह भी बता सकते है।


हम आपके लिए ऐसे वीडियो बनाते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot