मंचुरियन बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री
1. फूल गोभी (कदूकस की हुई) 2 कटोरी2. गाजर (कदूकस की हुई) 1 कटोरी
3. कटा हुआ हरा प्याज 2-3 चमच
4. कटी हुई शिमला मिर्च 2 चमच
5. मैदा 4 चमच
6. अरारोट 2 चमच
7. लाल मिर्च 1/2 चमच
8. धनिया पाउडर 1 चमच
9. चिली सॉस 2 चमच
10. सोया सॉस 2 चमच
11. तलने के लिए तेल
12. कटा हुआ अदरक 1 चमच
ग्रेवी के लिए
1. तेल 2-3 चमच
2. लहसुन का पेस्ट 1 चमच
3. अदरक कटा हुआ 1 चमच
4. हरा प्याज कटा हुआ 2-3 चमच
5. नमक 1 चमच
6. चिली सॉस 2 चमच
7. सोया सॉस। चमच
8. धनिया पाउडर 1 चमच
9. पानी 1-1/2 गिलास
10. शिमला मिर्च कटी 2-3 चमच
11.अरारोट घोल 2 चमच का
ग्रेवी के लिए
1. तेल 2-3 चमच
2. लहसुन का पेस्ट 1 चमच
3. अदरक कटा हुआ 1 चमच
4. हरा प्याज कटा हुआ 2-3 चमच
5. नमक 1 चमच
6. चिली सॉस 2 चमच
7. सोया सॉस। चमच
8. धनिया पाउडर 1 चमच
9. पानी 1-1/2 गिलास
10. शिमला मिर्च कटी 2-3 चमच
11.अरारोट घोल 2 चमच का
मंचूरियन की विधि
मंचूरियन बनाने के लिए आप सबसे पहले गोभी को साफ कर के धो लें। जैसे ही गोभी धूल के साफ हो जाये। आप गोभी को कदूकस कर लें। अब एक बर्तन लें। उस बर्तन में एक एक करके सब कुछ डालें जैसे पहले गोभी,गाजर,शिमला मिर्च,प्याज,कटी हुई हरी मिर्च,चिली सॉस,नमक,मैदा,लाल मिर्च,धनिया पाउडर,सोया सॉस,हरा पियाज,अरारोट मिला कर अच्छे से एक आटा तैयार कर लें। यह विशेष ध्यान दें की इस में पानी ना डालें। जैसे ही सब कुछ मिला के आटा तैयार हो जाये उसको एक तरफ रख लें। अब एक कड़ाही लें उसमे तेल डाल कर अचे से गर्म कर लें। अब तैयार किये आटे की छोटी छोटी लोइयां बना कर गरम तेल में डाल कर अच्छे से तलें।
अब एक बर्तन में तेल डाल कर उसमे लहसुन का पेस्ट और अदरक डाल कर थोड़ी देर के लिए पकाएं। अब उसमे कटे हुए हरे प्याज मिला कर 1 मिनट के लिए पकाएं। अब नमक, चिली सॉस,धनिया पाउडर और सोया सॉस डाल कर 1 मिनट के लिए पकाएं। अब पानी डाल दें और गैस को थोड़ा तेज कर लें। अब दूसरी तरफ एक कटोरी में अरारोट के 2 चमच डाल कर उसमे थोड़ा सा पानी डाल मार एक घोल तैयार करें। जैसे ही घोल तैयार हो जाये उसको कड़ाही में डाल दें। गैस को मध्यम आंच पर कर के 5 मिंट के लिए पकने दें। इसी दौरान जब पानी में थोड़ा उबाल आने लगे। आप इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डाल दें। जैसे ही ग्रेवी गाढ़ी होने लगे। आप इसमें तले हुए मंचूरियन को डाल दें। अब 2-3 मिनट के लिए पकाएं।
मंचूरियन तैयार है। आप मंचूरियन को चावल,चपाती या नाना के साथ कहा सकते है। मंचुरियन तो ऐसे भी खाई जा सकती है। मंचूरियन खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है।
आप भी अपने घर पर मंचुरियन बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे।
हम आपके लिए नई नई वीडियो लाते रहेंगे।
धन्यवाद।
हम आपके लिए नई नई वीडियो लाते रहेंगे।
धन्यवाद।