Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, January 16, 2019

ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की सबसे आसान विधि-How to make Bread Pizza Sandwich

ब्रेड पिज़्ज़ा 



पिज़्ज़ा आज कल बहुत ही लोकप्रिय हो गया है। जिसको खाने का दिल कभी भी और कहीं भी कर जाता है। पिज़्ज़ा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। बच्चो मे उतना ही पसंद किया जाता है। आज हम आपको ऐसा पिज़्ज़ा बनाना सिखाएंगे जिसको बनाना बहुत आसान है। आप अपने मेहमानों के आने से पहले भी तैयारी कर के रख सकते है। तो चलिए देखते है हमे ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने में क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

1.ब्रेड सफेद
2. पिज़्ज़ा सॉस या टोमेटो सॉस       1 चमच
3. टमाटर कटा हुआ                       2-3 पीस
4. पियाज कटा हुआ                        3-4 पीस
5. शिमला मिर्च कटी हुई।                 3-4 पीस
6. मकई के दाने (उबले हुए)             8-10
7. ऑरेगैनो                                  2 चुटकी
8. चाट मसाला                             2 चुटकी
9. चिली फलैक्स                           2 चुटकी
10. मोजरेला चीज़                        2-3 चमच
मक्खन तवे पर लगाने के लिए

ब्रेड पिज़ा बनाने की विधि

ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले सफेद ब्रेड लें। अब ब्रेड के ऊपर पिज़्ज़ा सॉस लगाएं। अब कटे हुए टमाटर के पीस ऊपर रखे। टमाटर रखने के बाद शिमला मिर्च,पियाज,मकई के दाने रखे। अब चाट मसाले की चुटकी, ऑरेगैनो, और चिली फलैक्स डाल दें। अब मोजरेला चीज़ डाल कर अच्छे से फैला दें।



अब गैस पर तवा रखें। अगर नॉन स्टिक तव हो तो ज्यादा बेहतर रहेगा। गैस को धीमा ही रखें।जैसे ही तवा थोड़ा गर्म हो जाये तवे के ऊपर मक्खन लगाएं। अब ब्रेड को तवे के ऊपर रख दें और तवे को ढक्कन की सहायता से ढक दें। गैस को कम ही रहने दें। ब्रेड पिज़्ज़ा  बनने में 2-3 मिनट का समय लगता है। आप बेच बेच में देखते रहे। जैसे ही मोज़ज़रेल चीज़ पिगल जाए तो समझ लें ब्रेड पिज़्ज़ा तैयार है।


ब्रेड पिज़्ज़ा खाने में इतना स्वादिष्ट होता है की दिल करता है कि खाते जाए। आप भी घर पर ब्रेड पिज़्ज़ा बनाये और हमे बताएं कि कैसे बना है।


हम आपके लिए नई नई वीडियो लाते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot