Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, July 14, 2018

आलू रोल-Crispy Potato Nuggets - Veg cheese nuggets recipe

आलू रोल-Crispy Potato Nuggets



आलू रोल खाने में इतना स्वादिष्ट होता है इसको देख कर खाने का दिल कर ही जाता है की हम कहीं भी जाएँ आलू रोल का कोई न कोई ठेला या कोई न कोई दुकान मिल ही जाएगी जहां पर यह आलू रोल बनाये जाते है,और वहां पर खाने वालों की हमेशा भीड़ पाई जाती है हमारे मन में होता है की काश हम भी ऐसा घर पर इतना स्वादिष्ट आलू रोल बना सके मगर बाजार जैसे कुरकुरा नहीं बना पाते आज हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे जिस से बाजार से भी बढ़िया और आलू रोल घर पर बना सकेंगे।

आवश्यक समाग्री  

उबले हुए आलू(कसे हुए)        3-4  
हरी फलियां कटी हुयी           2-3 चमच 
हरे मटर                            2-3 चमच 
नमक                              छोटा  चमच 
लाल मिर्च                         1 छोटा चमच  
चाट मसाला                      1 छोटा चमच
लाल मिर्च                         1 छोटा  चमच 

गरम मसाला                      1 छोटा चमच

प्याज कटा हुआ                    2 चमच  
हरी मिर्च कटी हुई               1 छोटा चमच
अदरक लहसुन का पेस्ट       1 चमच
कटी हुयी गाजर                   2 चमच 
अरारोट                             8-10  चमच 
ब्रेड क्रम                           50 ग्राम 
हल्दी                              1 छोटा चमच 
मोज़ेरेला चीज़(कसा हुआ)      2-3 चमच  
                
तेल तलने के लिए

आलू रोल बनाने की विधि


आलू रोल  बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें आलू अगर आप प्रेशर कूकर में उबाल रहें है तो 2  सीटी आने के बाद गैस  बंद कर  दे और 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, 5  मिनट बाद अगर भाफ/भाप को निकाल कर ठंडा कर लें जैसे ही आलू ठण्डे हो जाएँ आप आलू को छील कर रख दें, प्याज,गाजर,हरी मिर्च को बारीक़ काट लें अगर अदरक लहसुन का पेस्ट हों तो ठीक है  नहीं तो 10-15 लहसुन की कलियाँ और 2 इंच का अदरक का टुकड़ा लें और पीस लें पेस्ट तैयार है अब आलू को कदूकस करे और कदूकस होने के  बाद इसमें प्याज,गाजर,हरी मिर्च,नमक,लाल मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट,हरी फलियां,मटर,गरम मसाला,चाट मसाला,अरारोट(2 चमच),हरा धनिया डाल कर एक मसाला बना ले. और दूसरी तरफ एक बर्तन में ब्रेड क्रम और एक बर्तन में अरारोट डाल कर पानी मिला  दें और घोल तैयार कर लें 




अब तैयार मसाले को हाथ में लेने से पहले हाथ पर तेल लगा लें और एक रोटी की लोई के हिसाब का मिश्रण लें उसको गोल आकार दें और बीच में कसा हुआ मोज़ेरेला चीज़ डालें वापिस से गोल कर के रोल का आकार दें. इस तरह सभी रोल तैयार कर ले. अब एक रोल को उसको पहले अरारोट के घोल में डालकर अच्छे से मिलाएं  फिर वहां से निकाल कर ब्रेड क्रम में डाले  पुरे रोल पर अच्छे से ब्रेड क्रम को लगाए इस प्रकार सभी रोल तैयार कर के रख लें 

अब एक कड़ाही लें उस में आलू रोल तलने के लिए(आधा लीटर) तेल डालें  तेल गर्म होने पर आलू रोल को कम गर्म तेल में डालें आलू रोल को दोनों तरफ सर पलटते रहे और कुरकुरा होने तक तले।




आलू रोल तैयार है आप इसको किसी भी चटनी के साथ खा सकते है आप भी घर पर बनाये और अपने अनुभव हमारे साथ बांटे अगर कुछ समझ न आये तो हमे जरूर बताये। 







हम आपके लिए नयी नयी रेसिपी लेकर आते रहेंगे।  
धन्यवाद्     



Post Top Ad

Your Ad Spot