Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, October 28, 2018

आलू का पराठा बनाना सीखें - Aloo ka Paratha Banane ka tarika

आलू का पराठा


आलू का पराठा नाम आते ही एक दम से उसे खाने की चाहत हो जाती है.आलू का पराठा ऐसे भी पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है. यह पुरे भारत में ही नहीं पाकिस्तान,एशिया और पूरी दुनियां में जहां जहां भी भारतीय रहते है,उनको आलू का पराठा खाने का दिल करता ही रहता है. आलू के परांठे को बनाने में जो आलू और मसाले की सामग्री पड़ती है,असल में वही स्वाद को निखारता है जो हम कई बार भूल जाते है. आज हम आपको बताएंगे क्या क्या पड़ता है आलू के पराठे में पूरी सामग्री निचे लिखे अनुसार है.

आवश्यक सामग्री 

  1. उबले हुए आलू                          3-4
  2. कटी हुयी प्याज                          1 
  3. नमक                                        1/2 चमच 
  4. लाल मिर्च                                   1/2 चमच(छोटा )
  5. अजवाइन                                   1 चमच(छोटा ) 
  6. धनिया पिसा                                1/2 चमच
  7. गर्म मसाला                                 1/2 चमच
  8. चाट मसाला                                1/2 चमच
  9. अदरक कटा                               1 चमच
  10. हरी मिर्ची कटी                            1 चमच
  11. हरा धनिया कटा                          इच्छा अनुसार 
  12. घी या माखन आपके हिसाब से 

आलू का पराठा बनाने की विधि 

आलू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल ले, जैसे ही आलू उबल जाये आप ठंडा होने  के लिए रख दें. आलू ठंडा होने पर उनको छील लें और 10-15 के लिए आलू को ऐसे ही रहने दें इस से आलू में जो नमी  होगी सुख जाएगी नहीं तो आप थोड़ी देर के लिए फ्रिज में भी रख सकते है, अब प्याज,अदरक,हरी मिर्ची,हरा धनिया सबको अच्छे से बारीक़ काट लें. अब एक बर्तन ले और उसमे आलू को हाथ की सहायता से पीस लें. अब एक एक कर सारे मसाले डाल लें और अच्छे मसाला को मिला लें.


अब गेंहू के आटे से एक लोई लें और उसको जैसे रोटी बनाने से पहले थोड़ा हाथो से दबा दबा कर एक छोटी कटोरी जैसा आकार दें, जिस में आलू का मसाला भरा जा सके, अब उसमे जितना मसाला भरा जाये चमच की सहायता से भर लें और लोई का मुँह किनारो से एक एक कर के बंद कर दें. थोड़ा सूखा आटा लें और आलू की भरी हुयी लोई पर लगाएं और हाथो से दबा कर उसको बेलन की सहायता से बेल लें. रोटी को हमे जयादा न तो पतला बेलना है न जयादा मोटा,जैसे ही रोटी बिल जाये आप रोटी को गर्म तवे पर डाल दें,और दोनों तरफ से सेकें ,जब रोटी सिक जाये आप उसपर घी या मक्खन लगा दें


आलू का पराठा  तैयार है आप आलू की रोटी को मक्खन,घी,दहीं,या किसी भी अचार के साथ खा सकते है खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है. आपको यह रेसिपी कैसे लगी हमे जरूर लिखें।

हम आपके लिए नई नई रेसिपी लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद्

Post Top Ad

Your Ad Spot