Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, October 7, 2018

बैंगन का भर्ता बनाने की आसान विधि - Baingan ka Bharta Banane ki recipe

बैंगन का भर्ता



बैंगन का भर्ता भारत सबसे पुरातन और सबसे पसंदीदा सब्जी में से एक है। हम सबको खाने में बहुत पसंद आता है एक तो इस में बहुत सारे विटामिन होते है दूसरा बहुत स्वादिष्ट होता है। बिहार में तो लिटी के साथ इसका चोखा बनता है और पुरे भारत  में बहुत जगह लिटी चोखा की दुकाने और ठेले देखे जाते है उसमे असली स्वाद चोखे का होता है जो बैंगन के भरते से होता है और पुरे उत्तर भारत में तो इसको बड़ी इच्छा के साथ खाया जाता है इसको बनाने का तरीका सबकाअलग अलग है मगर जो सबसे पुरातन तरीका है जो आज कल बहुत कम लोग जानते है आज हम आपको उसके बारे में बताएंगे बैगन इस तरह से भुने गे  जैसा आप ने सोचा भी नहीं होगा तो चलिए आपको बताते है यह कैसे बनेगा और इसमें हमको क्या क्या चाहिए। 

आवश्यक सामग्री 

बैंगन                                        3-4 
नमक स्वाद अनुसार (या)        आधा चमच 
लाल मिर्च                            1 छोटा  चमच 
गरम मसाला                          2  छोटा चमच                                                          
धनिया पिसा                           2 छोटा चमच                                                                 

प्याज कटा हुआ                        3-4 

टमाटर कटा हुआ                      3-4   

हरी मिर्च कटी हुई                      2 चमच                     

जीरा                                        1 छोटा चमच                                                                  

अदरक लहसुन पिसा                   2  छोटा चमच
खाने लाल रंग(ऐच्छिक)                1/4 छोटा चमच      

हरा धनिया

तेल तड़के के लिये                      3-4  चमच

बैंगन भर्ता बनाने की विधि  


बैंगन का भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन लें उनको अच्छे से देख ले कोई सुराख़ या छेद तो नहीं है क्युकि छेद वाले बैंगन में कीड़े हो सकते है तो ये सब सुनिश्चित करके ही बैंगन को धोएं और साफ़ कर लें फिर बैंगन के ऊपर सरसों का तेल लगाएं ऐसा सभी बैंगनों को कर लें, फिर दूसरी और  तरफ जिस तवे पर आप रोटी बनाते है उस को गैस जला कर गर्म होने के लिए रख दें ध्यान रहे गैस एक दम तेज़ होनी चाहिए अब सभी बैंगनों को तवे रख दें ,बहुत जन खाना बनाने वाले सीधा गैस के ऊपर रख कर बैंगन को भुनाते है मगर ऐसा करने से एक तो समय ज्यादा लगता है और बैंगन का सारा पानी गैस बर्नर में चला जाता है इस से गैस का बर्नर भी ख़राब होता है दूजा सारे विटामिन ख़तम हो जाते है,अब समय समय पर बैगन देखते रहे और पलटते रहे जैसे जब तक बैंगन पकते है आप प्याज,टमाटर,हरी मिर्ची,हरा धनिया और बाकी सारा सामान इकठा कर लें। जब बैगन नरम हो जाये और खुद से उसका छिलका उतरने लगे आप गैस बंद कर दें और बैगन को सीधा पानी में डूबा कर प्लेट में रख लें इस से आसानी से छिलका उतर जाये गए। छिलका उतर जाने पर भी आप अच्छे से देख लें कोई कीड़ा तो नहीं है। 



तड़के की विधि 

अब जिस बर्तन में बैंगन का भर्ता बनाना है उस बर्तन में तेल या घी डाल कर गैस पर रख दें घी गर्म होने पर जीरा डाल कर मिलाएं अब प्याज,हरी मिर्च डाल दें और 2 मिनट तक प्याज को अच्छे से भुने अब  कटी हुयी मिर्च मिला कर 2 मिनट तक पकाएं फिर नमक,हल्दी,लाल मिर्च मिला कर पकाएं जैसेही प्याज का रंग बढ़ने लगे उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट,लाल रंग(ऐच्छिक) डाल दे यह रंग डालना या न डालना आपके ऊपर है इससे भर्ता का रंग थोड़ा सा लाल हो जाता है इसमें पिसा हुआ धनिया डाले अब इसमें टमाटर डाल दें और 2-3 मिनट तक पकाएं जब घी मसाला छोड़ने लगे आप इसमें भुने हुए बैंगन डाल दे और अच्छे से मसल दे और मसले में पूरी तरह मिला दे और 3-4  मिनट तक पकाएं अब इसमें गर्म मसाला डाल दें और 2 मिनट तक अच्छे से पकाएं। पक जाने के बाद आप इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दें इस से स्वाद उभर कर जाता है। 



बैंगन का भर्ता तैयार है खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है आप बैंगन का भर्ता को नान,रोटी,पूरी,ब्रेड के साथ भी खा सकते है अगर बैंगन के भर्ती के ऊपर देसी घी डाल कर खाया जाये तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और आप भी घर पर बनाये और अपने अनुभव हमारे साथ बांटे अगर कुछ समझ न आये तो हमे जरूर बताये। 



हम आपके लिए नई नई रेसिपी लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद्  .

Post Top Ad

Your Ad Spot