Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, October 10, 2018

नवरात्री स्पेशल व्रत आलू-Navratari Special Aloo

नवरात्री स्पेशल व्रत आलू


जय माता की नवरात्री साल  में 2 बार आती है और हम सब बहुत श्रद्धा भावना से नवरात्री का पूजन करते है और उपवास रखते है कभी नवरात्री 8 व्रत आते है तो कभी 9 व्रत आते है बहुत जन सारे के सारे व्रत रखते है उन दिनों या तो फल खा सकते है या फिर कुछ चीज़े है वो खा सकते है उनमें से एक है आलू जी हाँ व्रत में हम आलू खा सकते है वो भी नमक साथ मगर उसमे सेंधा नमक होना चाहिए लेकिन सिर्फ आलू नामक से स्वाद नहीं आता आज हम आपको ऐसे व्रत के आलू बनाना सिखाएंगे जिस से आप का व्रत भी हो जायेगा वो पेट भी भरा रहेगा, तो चलिए देखते है व्रत में आलू हमे क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री 

उबले हुए आलू                                 4-5 
देसी घी (या) तेल                               2 चमच 
भुना हुआ मूंगफली                            3 चमच
जीरा                                                 1 छोटा चमच 
किशमिश                                          10-15
कटी हुयी हरी मिर्ची                             1 चमच
कुटी हुयी काली मिर्ची                          1 छोटा चमच
सेंधा नमक                                          आधा चमच 
कटा हुआ हरा धनिया                        

व्रत के आलू बनाने की विधि 

व्रत के आलू बनाने के लिए आलू को अच्छे उबाल लें जैसे ही आलू उबल जाए आप उसको छील कर काट ले और एक तरफ रख दें अब एक बर्तन में मूंगफली को भून लें अगर आपके पास पहले से भुनी मूंगफली है तो रहने दें लेकिन कोशिश यही  करे की कच्ची मूंगफली ले और खुद भुने कारन यह है की उसमे दूसरा नमक लगा हो सकता है मूंगफली भूनते भूनते जब खुद से छिलका उतरना शुरू हो जाये कटोरी में निकाल लें.


अब जिस बर्तन में आलू को बनाना हो उसको गैस पर रख कर गर्म करे और उसमे घी या तेल जो आपको अच्छा लगे डाल दें,जैसे ही घी गर्म  उसमे जीरा डाले थोड़ा भूरा होने पर कटी हुयी मिर्ची,और अदरक डाल कर अच्छे से मिलाये फिर मूंगफली डाल कर 1 मिनट तक मिलाएं, अब कटे हुए आलू को डाल कर पकने दें अब इसमें नमक,पीसी काली मिर्च डाल कर भुने और फिर इसमें किशमिश दाल दें किशमिश डालने से आलू के स्वाद में  निखार आता अब आलू को थोड़ा कुरकुरा होने दें और अच्छे से मिलाते रहें। अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल से हरा धनिया डालने से एक तो बहुत अच्छी खुशबू और दूसरा खाने में भी अच्छा लगता है अब सारे मिश्रण  को मिलाये और गरमा गर्म खाये।



व्रत के आलू खाने में इतने स्वादिष्ट होते है की इसके सामने मसाला आलू भी अच्छा नहीं लगता क्युकी इसका राज़ यह है की इसमें कोई भी मसाले नहीं होते मगर कुटी हुयी काली मिर्ची और सादापन सारा कमाल कर देता है आप इसको व्रत के बिना भी बना कर भी खा सकते है


आप भी नवरात्रि में आलू बनाये और अपने अनुभव हमारे साथ बाटें। 
धन्यवाद 

Post Top Ad

Your Ad Spot