Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, August 30, 2018

होटल जैसा मटर पनीर बनाने का आसान तरीका-How to make Mattar Paneer at home in restaurant style


 मटर पनीर बनाने का आसान तरीका 



मटर पनीर हम सबकी बहुत मनपसंद सब्जी है आप सब ने देखा होगा कोई भी शादी या पार्टी मटर पनीर के बिना अधूरा सा लगता है घर पर बनाने की हम कोशिश करते रहते है मगर होटल जैसी नहीं बन पाती कुछ न कुछ कमी रह जाती है आज हम आपको बताएंगे की होटल जैसी मटर पनीर कैसे बनाया जाता है। 

आवश्यक सामग्री 

पनीर -                          200 ग्राम
उबले हुये मटर              200 ग्राम 
प्याज कटे हुये                3-4 
टमाटर                          4-5 
हरी मिर्च                       3-4 
लहसुन की कलियाँ         8-10 
अदरक लहसुन पेस्ट       1 चमच
काजू                               8-10 
जीरा                               छोटा चमच 
लाल मिर्ची पिसी              छोटा चमच 
गरम मसाला                   छोटा चमच 
धनिया पिसा                    छोटा चमच 
हल्दी                              छोटा चमच 
नमक स्वाद अनुसार या   आधा चमच 
क्रीम                              2 चमच 
तेल या घी                      3-4 चमच 

मटर पनीर बनाने की विधि 

मटर पनीर बनाने से पहले हरे मटर को उबलने के लिए रख दें अगर फ्रोजेन मटर लेना चाहें तो उबलने की जरुरत ही नहीं वो ऐसे ही डल जायेंगे।
प्याज और टमाटर को मोटा मोटा काट लें और एक बर्तन लें उस में घी डाल कर गरम करें,घी गर्म होने पर उस में काजू ,लहसुन की कलियाँ डालें और मिलाएं जैसे ही काजू और लहसुन हल्का सा भूरा हो उसमे प्याज डाल दें और 2-3 मिनट तक पकाएं फिर उसमे साबुत हरी मिर्ची और टमाटर डाल कर पकायें, जैसे ही टमाटर का छिलका उतरने लगे गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.





मिश्रण ठंडा होने के बाद उसको मिक्सी में बिना पानी डालें पीस कर पेस्ट तैयार कर लें और दूसरी तरफ जिस बर्तन से यह मिश्रण निकाला उसी में 2-3 चमच घी डाल कर गर्म करेऔर जीरा,लाल मिर्च डालें फिर मिक्सी से पेस्ट को निकल कर उस में मिलाएं और  धीमी गैस पर  4-5 मिनट तक बर्तन को ढक पकायें अब अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाये ,अब एक एक कर के सारे मसाले डालें सबसे पहले नमक,हल्दी,धनिया पाउडर डाले  और अपनी मर्जी के हिसाब से पानी डालें नहीं तो 1-2 गिलास पानी कर 3-4 मिनट तक ढक पकएं अब क्रीम डाल मिलाएं और पकाएं। अब हरे मटर डाल कर 2 मिनट तक ढक कर पकाएं  और पनीर को सब्जी में डाल दें ओर 2-3 तक पकाएं फिर गरम मसाला ऊपर से डालें गैस को बंद कर ढकन लगा दें.


मटर पनीर तैयार है आप इसको रोटी,नान,परांठा, चावल किसी के साथ भी खा सकते है बहुत स्वादिष्ट लगता है  आप भी जरूर घर पर बनाये। 

हरा धनिया ( इच्छा अनुसार) ऐच्छिक है आप डालना चाहें तो डाल सकते है नहीं तो ऐसे भी बहुत अच्छा स्वाद आता है।  



आप ध्यान से मटर पनीर रेसिपी को देखे और आसानी से घर पर बनाये और परिवार के साथ आनंद लें।  
आप आपके लिए नई नई रेसिपी लेकर आते रहेंगे ...
धन्यवाद्   


Post Top Ad

Your Ad Spot