दहीं सैंडविच बनाना सीखें
आवश्यक सामग्री
1. सफेद ब्रेड 6-82. लटका हुआ दहीं 250 ग्राम
3. ताज़ी क्रीम 2 चमच
4. नमक 1 छोटा चमच
5. धनिया पिसा 1 छोटा चमच
6. चाट मसाला 1 छोटा चमच
7. शिमला मिर्च कटी 2 चमच
8. कटा टमाटर 2 चमच
9. कटा हुआ प्याज 2 चमच
10. मक्की के दाने 2 चमच
11. ऑरेगैनो 1 छोटा चमच
12. लाल कुटी मिर्च 1 छोटा चमच
13. मक्खन या तेल जरूरत के हिसाब से
हरा धनिया आप अपने हिसाब से डाल सकते है।
दहीं ब्रेड बनाने की विधि
दही ब्रेड बनाने के लिए आपको सबसे पहले लटका हुआ दहीं चाहिए होता है। लटका हुआ दहीं बनाने के लिए आप, दहीं को सूती कपड़े में दहीं को बांध कर 2 घंटे लटका दें। उस से दहीं में जो पानी होगा वो निकल जायेगा। लटका हुआ दहीं तैयार हो जाएगा। अब एक बर्तन लें। अब बर्तन में लटका हुआ दहीं डाल दें। फिर दहीं ताज़ी क्रीम,नमक,शिमला मिर्च,प्याज,टमाटर,मक्की के दाने,ऑरेगैनो,लाल मिर्च,चाट मसाला,हर धनिया सब कुछ डाल कर अच्छे से मिला लें। इस दे एक गाड़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा।
दहीं ब्रेड तैयार है।आप दहीं ब्रेड को किसी भी चटनी के साथ खा सकते है। आपको यह रेसिपी कैसे लगी हमे जरूर बताएं।
हम आपके लिए नई नई रेसिपीस लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।