Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, December 20, 2018

मूंग दाल तड़का बनाना सीखें। How to Make Moong Dal Tadka

मूंग दाल तड़का


मूंग दाल ऐसी दाल है। जो सभी दलों में सबसे जल्दी बन जाने वाली दाल है। खाने में बेहद हल्की और स्वादिष्ट होती है। मूंग की दाल बनाने में कुछ बातों का ध्यान रखें, तो ऐसी दाल बनती है कि दिल करता है की खाते जाओ। तो आज हम बिल्कुल वैसी ही स्वादिष्ट दाल की विधि बताने वाले है। चलिये देखते है हमे दाल बनाने के लिए क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

         1. मूंग दाल धुली              1 कटोरी
         2. पानी                           3 कटोरी
         3. नमक                          1 चमच
         4. हल्दी                           1 चमच (छोटा)
तड़के का सामान
         1. तेल या घी                   2-3 चमच
         2. हींग                            1/2 चमच (छोटा)
         3. जीरा                           1 चमच (छोटा)
         4. लहसुन कटा हुआ         1 चमच
         5. प्याज  कटा हुआ          1
         6. कटी हुयी हरी मिर्च       2-3
         7. टमाटर कट हुआ          2-3
         8. लाल मिर्च पिसी           1 चमच (छोटा)
         9. धनिया पिसा                1 चमच (छोटा)
         10 . गर्म मसाला                  1 चमच (छोटा)
        हरा धनिया डालना है या नही आपके हिसाब से।

मूंग दाल बनाने की विधि

मूंग दाल बनाने के लिए, सबसे पहले दाल को अच्छे से देख ले साफ है या नही। अब दाल को 2-3 बार धो लें। अब जिस बर्तन में दाल बनानी है वो बर्तन लें। उसमे दाल को डाल लें और पानी मिला लें। अब गैस जला कर उस बर्तन को गैस  के ऊपर रख दें। अब दाल में नमक और हल्दी मिलाएं। और पकने के लिए छोड़ दें। बीच बीच में दाल को देखते भी रहें। दाल को पकने में 15-17 मिनट लग जाते है। जैसे ही दाल में उबाल आने लगे। गैस को थोड़ा धीमा कर लें। जब 10 मिनट तक पक जाए तो दाल को ढक दें। 4-5 मिनट और पकाने के बाद चमच की सहायता से दाल निकाल कर देख लें पकी है कि नही। अगर पक गयी है तो ठीक नही तो 1-2 मिनट और पक्का लें।


तड़का लगाने के लिए एक कड़ाही ले। उसमे तेल डाल कर गरम होने दें। जैसे ही तेल गरम हो जाए। उसमे हींग,जीरा डाल कर पकाए। जैसे ही जीरे का रंग थोड़ा बदल जाये। आप कटा हुआ लहसुन डाल दें। लहसुन को सुनहरी भूरा होने तक पकाएं। अब कट हुआ पियाज मिला दें, और 2 मिनट तक पकाएं। जैसे ही पियाज का थोड़ा सा रंग बदलें। आप कटी हुई हरि मिर्च मिला कर,  पियाज को सुनहरी भूरा होने तक पकाएं। अब पियाज में लाल मिर्च, पिसा धनिया मिला कर पकाएं। अब तड़के में कटा हुआ टमाटर मिला कर नरम होने तक पकाएं। जैसे ही टमाटर नरम हो जाएं आप गर्म मसाला मिला दें । अब पक्की हुई दाल को मिला लें। डाल को अच्छे से मिलाएं  और 2 से 3 मिनट तक पकने दें।


मूंग दाल तैयार है। आप दाल को रोटी,चावल , नान या ब्रेड के साथ कहा सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। आप भी घर पर जरूर बनाये। अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे।


हम आपके लिए नई नई वीडियो लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot