Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, December 1, 2018

कश्मीरी दम आलू बनाना सीखें-How to make Kashmiri Dum Aloo

कश्मीरी दम आलू


कश्मीर का नाम आते ही वहां की पहाड ,बर्फ, झील के बारे में ख्याल आ जाता है। वहीं दूसरी और वहां के बढ़िया बढ़िया खाने भी याद आ जाते है। जो कि खाने में बेहद स्वदिष्ट होते है। उन्हीं में से एक है। कश्मीरी दम आलू खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है और जल्दी से बन भी जाते है बहुत सारे लोग बनाने की कोशिश करते है लेकिन वैसे बन नही पाते। चलिए आज हम आपको कश्मीरी दम आलू की सबसे आसान विधि बताते है। जिस से वैसा स्वाद आएगा जैसा कश्मीर में मिलता है।

आवश्यक सामग्री


         1. उबले हुए आलू।                      8-10
         2. दहीं                                      400 ग्राम
         3. नमक                                  2 छोटे चमच
         4. पिसा धनिया                         1 छोटा चमच
         5. पिसा जीरा                           1 छोटा चमच
         6. गरम मसाला                        1 छोटा चमच
         7. लाल मिर्च                             1 छोटा चमच
         8. देगी मिर्च                              1 छोटा चमच
         9. हल्दी                                   1 छोटा चमच
       10. काली मिर्च                           1 छोटा चमच
       11. तेल तलने के लिए और तड़के के लिए

दम आलू  बनाने की विधि

कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। कोशिश करे कि आलू छोटे हों,इस से आलू ज्यादा बढ़िया बनते है। जैसे आलू उबल जाए, आप आलू को छील कर एक तरफ रख लें। अब आलू में कांटे की सहायता से छेद कर लें। एक तरफ कड़ाही में तेल डाल कर गरम कर ले। जैसे ही तेल गरम हो जाये, आप एक एक करके सारे उबले आलू को तेल में छोड़ दें, और सुनहरी भूरा होने तक तलें। जैसे आलू सुनहरी भूरे हो जाये आप आलू को निकाल कर एक तरफ रख दें।


अब उसी कड़ाही में थोड़ा सा तेल रहने दें बाकी का तेल निकाल लें। अब एक बर्तन लें उसमे दही को डाले और फैट लें। जैसे ही दहीं फेंटा जाए उसमे नमक, पिसा धनिया,जीरा पिसा,गरम मसाला,लाल मिर्च,काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाएं। जैसे ही सब अच्छे से मिल जाये, आप तेल की कड़ाही को गरम करें। अब उस कड़ाही में सबसे पहले जीरा फिर देगी लाल मिर्च डालें और अच्छे से मिलाएं। अब उसमे हल्दी डाल कर कुछ सेकंड के लिए पकाएं। अब तैयार दहीं को कड़ाही में डाल दे और गैस को कम कर लें। 2 से 3 मिनट के लिए दहीं को मिलते रहें नही तो दही फट सकता है। जैसे ही दहीं में उबाल आने शुरू हो गैस को थोड़ा बड़ा लें और 2 मिनट तक फिर से दहीं को चलाते रहें जैसे ही तेल ऊपर आना शुरू हो जाये आप उसमे तले हुए आलू डाल कर 2-3 मिनट तक ऐसे ही पकाएं। अब आलू को ढक्कन लगा कर 5 मिनट तक धीमी आंच पर दम दें। पांच मिनट के बाद आलू को एक बार फिर से चलाए, और 2 मिनट तक ढक्कन लगा कर अच्छे से पकाएं। जैसे ही तेल ऊपर आ जाये आप गैस बंद कर दें।


कश्मीरी दम आलू तैयार है। आप दम आलू को नान,रोटी,चावल,या ब्रेड के साथ खा सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होते है।आप भी घर पर बनाये और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे।




हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot