Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, December 9, 2018

पनीर का पराठा बनाने की विधि-How to Make Paneer Paratha

पनीर पराठा


पनीर पराठा भारत में बेहद पसंद किए जाने वाले पराठों में से एक है। पराठे खाने में पंजाबी सबसे आगे है। पराठे वहां पर सुबह के नाश्ते में खाये जाते है। लेकिन आजकल पूरी दुनिया में पराठों ने एक अलग जगह बना ली है। हम कहीं भी चले जाएं पराठे की कोई न कोई दुकान या ठेला मिल ही जायेगा। जहां पर पराठे बन रहे होंगे और लोग बहुत दिल से खा रहे होंगे। चलिए आज हम देखते है पनीर पराठे मैं हमे क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री


   1. पनीर                        100 ग्राम
   2. प्याज                        1( कटा हुआ)
   3. हरी मिर्च                   1-2 ( कटी हुई)
   4. पिसा धनिया              1 छोटा चमच
   5. लाल मिर्ची                 1 छोटा चमच
   6. चाट मसाला               1 छोटा चमच
   7. गरम मसाला               1 छोटा चमच
   8. हरा धनिया कटा हुआ
   9. घी या मक्खन आपके हिसाब से

पनीर का पराठा बनाने की विधि

पनीर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज ,हरी मिर्च,हरा धनिया सब कुछ काट लें। अब पनीर को अपने हाथों की सहायता से मसल लें। अब एक बर्तन लें, उसमे सबसे पहले पनीर,नमक,हरी मिर्च,प्याज ,धनिया पिसा,चाट मसाला,गर्म मसाला,हरा धनिया, यह सब डाल कर अच्छे से मिला लें।


अब गेंहूं का गूँधा हुआ आटा लें। उसकी एक लोई तैयार करे। उस लोई  को हाथों की सहायता से दबा दबा कर एक कटोरी का आकार दें। अब उसमे पहले से तैयार पनीर का मसाला जरूरत के हिसाब से भरें। जैसे ही मसाला भरा जाए। आप लोई को किनारों से इकठ्ठा करते हुए बंद कर दें। अब लोई के ऊपर सुख आटा डालें और लई को धीरे धीरे दबाते हुए टिक्की का आकार दें। अब बेलन की सहायता से रोटी को न ज्यादा पतला  न ज्यादा मोटा बेलें। जैसे ही रोटी बिल जाए, आप रोटी को गर्म तवे पर डाल दें और दोनों तरफ से सेके। आप अपनी मर्जी के हिसाब से घी या तेल एक तरफ या दोनों तरफ भी लगा सकते है।

  
पनीर पराठा तैयार है। आप पराठे को दहीं, मक्खन, चटनी या अचार के साथ खा सकते है। आपको पनीर पराठा कैसे लगा हमे जरूर लिखें।


हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे। अगर आपको कोई रेसिपी के बारे में जानकारी चाहिए या आपको न पता हो तो हमे जरूर लिखें।
धन्यवाद

Post Top Ad

Your Ad Spot