Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, December 16, 2018

मक्की की रोटी बनाने की विधि - How to Make Makki ki Roti

मक्की की रोटी


मक्की की रोटी अपने आप में एक अलग पहचान रखती है। खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है। देखने में उस से भी अच्छी लगती है। विशेष कर मक्की की रोटी पंजाब,हरियाणा,से लेकर पूरे उत्तर भारत में पसंद की जाने वाली रोटी है। यह सर्दियों में सरसों के साग के साथ खाई जाती है। बहुत सारे लोगों ने हमे लिखा की आप मक्की की रोटी कैसे बनती है हमे बताये। तो इसी लिए आज हम आपको मक्की की रोटी बनाना सिखाएंगे। चलिये देखते है,हमे मक्की की रोटी बनाने के लिए क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

               1. मक्की का आटा                  1 कटोरी
               2. पानी                                  1 गिलास

मक्की की रोटी बनाने की विधि

मक्की की रोटी बनाने के लिए, सबसे पहले मक्की के आटे को छान लें। अब पानी को धीरे धीरे आटे में मिलाते मिलाते एक नरम से आटा गूंध लें।


जैसे आटा गूंध जाए, आप एक लोई लेकर उसमे कुछ बूंदे पानी की मिला कर अच्छे एक मिनट के लिए मसल लें, इस से आटा नरम और मुलायम हो जाएगा जिस से रोटी आराम से आकार ले पाएगी। अब इसको लोई का आकार दें। अब उंगली की सहायता स कुछ बूंदे पानी की लगा कर लोई को हाथों की सहायता से गोल रोटी का आकार दें। कुछ लोगो से यह रोटी हाथ से नही बनती है तो वह चकला लें जिस पर हम रोटी बेलते ही है उस पर थोड़ा सा मक्की का सूखा आटा डाल कर हाथों की सहायता से दबा दबा कर भी रोटी तैयार की जा सकती है। अब जैसे ही रोटी का आकार तैयार हो जाये, आप रोटी को गरम तवे पर डाल कर दोनों तरफ से पकाएं। जब रोटी एक तरफ से सिक जाए आप घी या तेल लगा कर दूसरी तरफ से भी पक्का लें। मक्की की रोटी तैयार है। आप मक्की की रोटी को साग, काली दाल, या और कोई भी सब्जी के साथ खा सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है।



आप भी घर पर मक्की की रोटी बनाये और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे।

हम आपके लिए नई नई रेसिपीज़ लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot