Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, December 13, 2018

सरसों का साग बनाने की विधि - How to Make Sarson ka Saag

सरसों का साग


सरसों का साग भारत की सबसे पुरातन या लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। जिसको बड़े चाव से खाया जाता है। विशेष कर पंजाब में यह बहुत प्रसिद्ध सब्जी है। जो विशेष कर सर्दियों में बनाया जाता है। जिसको मक्की की रोटी का साथ खाया जाता है सरसों का साग बनाने में कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जो हम आपको बताएंगे। चलिये देखते है पारंपरिक सरसों का साग कैसे बनता है,और इसके लिए हमे क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

   1. हरी सरसों                     1 किलो
   2. पालक                          1/2 किलो
   3. हरी मिर्च                       5-6
   4. अदरक                         2 चमच(कटा हुआ)
   5. पानी                             1 गिलास
   6. नमक                           1 चमच
   7. मक्की का आटा            1-1/2 कटोरी

                        तड़के का सामान
    1. तेल या घी                     3-4 चमच
    2. सबूत लाल मिर्च             3
    3. सबूत धनिया                 2 छोटे चमच
    4. मेथी दाना                    1 छोटा चमच
    5. लहसुन कटा हुआ         2  चमच
    6. प्याज कटा हुआ         2
    7. टमाटर कट्टा हुआ         3-4
    8. लाल मिर्च पिसी           1 छोटा चमच
    9. धनिया पिसा                1 चमच
   10. गरम मसाला              2 छोटे चमच
       घी या मक्खन आपके हिसाब से।

सरसों का साग बनाने की विधि

सरसों का साग बनाने के लिए आपको सरसों और पालक की जरूरत होती है। जितनी सरसों होती है उसका आधा पालक होना चाहिए तभी सरसों के साग में वैसा स्वाद आता है। जैसा होना चाहिए। आप कोशिश की जिये की आपको सरसों और पालक ताज़ी ही मिले। अब सरसों और पालक को अचे से देख कर साफ कर ले कही उसमे कोई घास तो नही। अब जैसे ही सरसों और पालक साफ हो जाए। आप या तो काटने से पहले भी 1-2 बार अच्छे से धो सकते है और काटने के बाद भी अच्छे से धो सकते है इस से अगर कुछ मिटी या कुछ ऐसा कुछ लगा होगा वो धोने से निकल जायेगा। अब दोनों को काट लें। फिर से 1-2 बार अच्छे से धो लें। अब एक प्रेशर कुकर लें जिसमे साग आ जाये। अब कटी हुई सरसों और पालक को प्रेशर कुकर में डाल लें। जैसे ही सारी पालक और सरसों कुकर में पड जाए, फिर आप उसमे हरी मिर्च,अदरक,नमक, और पानी मिला कर कुकर को बंद कर दें। गैस को जला कूकर को उसके ऊपर रख दें ,और 4-5 सिटी आने तक साग को पकने दें। जैसे ही 4-5 सिटी आ जाये, आप गैस को बंद कर दें। अब सारी भाप निकाल कर कुकर को खोलें। अब साग में मक्की का आटा मिला कर अच्छे से घोट लें जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।



तड़के की विधि
सरसों का साग बन जाने के सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। साग को तड़का लगाना जिसके बिना साग अधूरा से लगता है। तो चलिए बताते है तड़का लगाने के लिए क्या करना होता है। तड़का लगाने के लिए, आपको एक कड़ाही चाहिए। उसमे आप घी या तेल डालें। जैसे ही तेल गरम हो जाये आप उसमे लाल मिर्च डालें और पकाएं, जैसे ही मिर्च लाल से थोड़ी काली होने लगे, अब उसमे सबूत धनिया डालें और भूरा होने तक पकाएं। अब मेथी दाना डाल कर पकाएं। अब कटा हुआ लहसुन डाल कर भूरा होने तक पकाएं। जैसे ही लहसुन पक जाए आप  उसमे कटे हुए पियाज डाल कर 2-3 मिनेट तक पियाज को भुने। पियाज भून जाने पर उसमे लाल मिर्च पिसी,पिसा धनिया, और कटा हुआ टमाटर डाल कर 3-4 मिनट तक पकाएं। जैसे ही टमाटर एक दम नरम हो जाएं। आप गरम मसाला मिला दें। अब पका हुआ साग तड़के में मिला कर 3-4 मिंट तक साग को तेज आंच पर पकाएं। अब आप अपनी मर्जी के हिसाब से घी या मक्खन डाल लें।


सरसों का साग तैयार है। आप साग को मक्की की रोटी, गेहूं की रोटी, नान के साथ कहा सकते है। सरसों का साग खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। आपको सरसों का साग कैसा लगा हमे जरूर लिखें।


हम आपके लिए नई नई रेसिपीज़ लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।   

Post Top Ad

Your Ad Spot