आलू टिक्की
आवश्यक सामग्री
1. आलू उबले हुए 5-62. जीरा 1 छोटा चमच
3. चाट मसाला 1 छोटा चमच
4. धनिया पाउडर 1 छोटा चमच
5. गर्म मसाला 1 छोटा चमच
6. नमक 1-1/2 छोटा चमच
7. अदरक कटा 1 चमच
8. हरी मिर्च कटी 1 चमच
9. अरारोट 3 चमच
10.भीगी हुई चना दाल 2 चमच
11. गाजर कदूकस की हुई 2 चमच
12. तेल 2-3 चमच
आलू की टिक्की बनाने की विधि
आलू की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। जैसे ही आलू उबल जाए उनको ठंडा करके छील लें। आलू छील जाने पर उनको कदूकस कर लें। अब एक एक कार के सारे मसाले मिला लें। जैसे सबसे पहले जीरा,चाट मसाला,गर्म मसाला,धनिया पाउडर,अरारोट,चना दाल,अदरक,हरी मिर्च सब डाल कर अच्छे से मिला लें। अब सब को मिला कर एक आटा तैयार कर लें।
जैसे ही आलू का आटा तैयार हो जाये। अपने हाथों पर तेल लगा लें। अब आलू को एक हाथों में लेकर टिक्की का आकार दें। ऐसा करके सारी टिकियाँ तैयार कर लें। अब एक तवा लें अगर नॉन-सटीक तवा हो तो ज्यादा बेहतर होगा, उस में तेल डाल कर गरम कर लें।जैसे ही तेल गरम हो जाये। उसमे आलू की बनी हुई टिक्की को रखे। टिक्की को तवे पर रखते समय ध्यान दें कहीं गर्म तेल हाथ पर न लगे। टिक्की पकाते समय गैस हो मध्यम आंच पर रखें। तभी टिक्कियां अच्छे से कुरकुरी होंगी। बीच बीच में टिकियाँ पलटते रहें। टिक्की को दोनों तरफ से अच्छे से कुरकुरा होने पकाएं। जब दोनों तरफ से टिकियाँ सुनहरी भूरी हो जाएं, तो समझ ली जिए आलू की टिकियाँ तैयार है। आप आलू की टिक्की को दहीं, हरी चटनी,लाल चटनी के साथ सर्व करें।
आपको आलू की टिक्की कैसे लगी। हमे जरूर लिखें। ऐसी टिक्की बनेगी आप बाजार की टिक्की भूल जाएंगे।
हम आपके लिए ऐसी नई नई वीडियो लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद
धन्यवाद