चीज़ सैंडविच
चीज़ सैंडविच आज कल बहुत ही लोकप्रिय हो गया है। जिसको खाने का दिल कभी भी और कहीं भी कर जाता है। चीज़ सैंडविच खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। बच्चो मे उतना ही पसंद किया जाता है। आज हम आपको ऐसा चीज़ सैंडविच बनाना सिखाएंगे जिसको बनाना बहुत आसान है। आप अपने मेहमानों के आने से पहले भी तैयारी कर के रख सकते है। तो चलिए देखते है हमे चीज़ सैंडविच बनाने में क्या क्या चाहिए।
आवश्यक सामग्री
1.ब्रेड सफेद
2. टोमेटो सॉस 1 चमच
3. टमाटर कटा हुआ 1
4. पियाज कटा हुआ 1
5. शिमला मिर्च कटी हुई। 1
6. मकई के दाने (उबले हुए) 2 चमच
7. ऑरेगैनो 1 चमच(छोटा)
8. चाट मसाला 1 चमच(छोटा)
9. चिली फलैक्स 1 चमच(छोटा)
10. मक्खन 50 ग्राम
11.धनिया पाउडर 1 चमच(छोटा)
12. नमक 1/2 चमच
2. टोमेटो सॉस 1 चमच
3. टमाटर कटा हुआ 1
4. पियाज कटा हुआ 1
5. शिमला मिर्च कटी हुई। 1
6. मकई के दाने (उबले हुए) 2 चमच
7. ऑरेगैनो 1 चमच(छोटा)
8. चाट मसाला 1 चमच(छोटा)
9. चिली फलैक्स 1 चमच(छोटा)
10. मक्खन 50 ग्राम
11.धनिया पाउडर 1 चमच(छोटा)
12. नमक 1/2 चमच
13 . मोजरेला चीज़ 2-3 चमच
चीज़ सैंडविच बनाने की विधि
चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें. बर्तन को गैस के ऊपर रख कर गैस चला लें. जैसे ही बर्तन गरम हो जाये। आप बर्तन में मक्खन डाल लें, जो लोग मक्खन ना खाते हो वो तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है. अब जैसे ही मक्खन गर्म होने लगे,आप प्याज डाल कर 1 मिनट तक भुने। अब शिमला मिर्च,मक्के के दाने डाल कर 1 मिनट तक पकाएं। अब नमक,कटी हुयी हरी मिर्च,लाल मिर्च,धनिया पाउडर,चाट मसाला,ऑरेगैनो, यह सब डाल कर अच्छे से मिलाएं। अब जैसे ही सरे मसाले मिल जाये, आप कटे हुए टमाटर और टोमेटो सॉस मिला लें. अब अचे से मिला कर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले सफेद ब्रेड लें। अब ब्रेड के ऊपर मक्खन लगाएं। अब पहले से त्यार मिश्रण ब्रेड के ऊपर लगा कर अच्छे से फैला लें. अब मोजरेला चीज़ डाल कर अच्छे से फैला दें। जैसे ही एक ब्रेड के ऊपर सारा मिश्रण लग जाये। आप दूसरे ब्रेड के ऊपर मक्कन लगा कर मिश्रण के ऊपर रख कर दबा लें. जैसे की फोटो और वीडियो में दिखाया गया है.
अब गैस पर तवा रखें। अगर नॉन स्टिक तव हो तो ज्यादा बेहतर रहेगा। गैस को धीमा ही रखें।जैसे ही तवा थोड़ा गर्म हो जाये तवे के ऊपर मक्खन लगाएं। अब ब्रेड को तवे के ऊपर रख दें और तवे को ढक्कन की सहायता से ढक दें। गैस को कम ही रहने दें। चीज़ सैंडविच के एक तरफ पकने में 2-3 मिनट का समय लगता है। जैसे ही 2-3 हो जाये ब्रेड को पलट कर दूसरी और कर के पकाएं। आप ब्रेड को दोनों तरफ से पकाएं तभी मोज़ेरेला चीज़ अच्छे से पिघल पाएगा।
आप चीज़ सैंडविच को किसी भी चटनी,सॉस या ऐसे भी खा सकते है. आपको यह रेसिपी कैसे लगी हमे जरूर बताएं।
हम आपके लिए नई नई वीडियो लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।