Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, February 6, 2019

जिमीकंद मटर बनाने की आसान विधि-Learn How to Make Jimikand Matar recipe

जिमीकंद मटर


जिमीकंद एक गुणकारी सब्जी है। जो अभी को स्वस्थ एवं निरोगी रखने में मदद करती है. देखने में मिट्टी के रंग की यह सब्जी जमीन के नीचे उगती है। इसे सूरन के नाम से भी जाना जाता है. खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. लेकिन इसको स्वादिष्ट बनाने में कुछ बातों का ध्यान रखना होता है यह हम आपको बताएंगे।

आवश्यक सामग्री 

1. जिमीकंद                    300 ग्राम
2. मटर(हरे)                     1 कटोरी
3. जीरा                           1 छोटा चमच
4. हींग                            1/2 छोटा चमच
5. पियाज कटे हुए            3-4
6. कटी हुई हरी मिर्च         2 चमच
7. नमक                          1 चमच
8. हल्दी                          1 छोटा चमच
9. लाल मिर्च।                  1/2 छोटा चमच
10. धनिया पाउडर          1/2 चमच
11. टमाटर कदूकस हुए    4-5 
12. गर्म मसाला                1 छोटा चमच
13. तेल तलने के लिए
14. पानी                         1-1/2 गिलास
कटा हुआ हरा धनिया 

जिमीकंद मटर बनाने की विधि  

जिमीकंद बनाने के लिए सबसे से पहले जिमीकंद को छील लें। जैसे ही जिमीकंद छील लें, अब जिमीकंद को अच्छे से धो कर अपने मर्जी के हिसाब से काट लें। जैसे ही जिमीकंद कट जाए। आप एक बर्तन लें उसमे तेल डाल कर गैस के ऊपर रख दें। जैसे ही तेल ग हो जाये। आप ध्यान से थोड़ा थोड़ा जिमीकंद डाल कर अच्छे से तल लें। जैसे ही जिमीकंद सुनहरी भूरा होने लगे आप जिमीकंद को निकाल लें। 



अब उसी बर्तन में से बाकी का तेल को निकाल लें और 3-4 चमच तेल बीच में रहने दें। अब सबसे पहले जीरा फिर हींग डालें। जैसे ही जीरा हल्का सा रंग बदलने लगे आप उसमे कटे हुए पियाज मिला दें और पीजको एक मिनट तक बुने। अब नमक, हरी मिर्च,हल्दी,लाल मिर्च, धनिया पाउडर डाल कर अच्छे से पकाएं। जैसे पियाज को सुनहरी भूरा होने तक लगे। आप टमाटर को मिला कर 3-4 मिनट तक पकने दें। अब आप गर्म मसाला मिला दें और एक मिनट तक पकाएं। अब हरे मटर मिला दें और 5 मिनट कर लिए बर्तन को ढक लें और काम आंच पर पकने दें। जैसे ही पांच मिनट बीत जाएं। आप इसमें पानी मिला दें, पानी डालने के बाद इसमें तला हुआ जिमीकंद मिला कर 10 मिनट तक ढक्कन लगा कर अच्छे से पकने दें। जैसे ही 10 मिनट हो जाएं आप इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दें ।



जिमीकंद मटर की सब्जी तैयार है। आप जिमीकंद मटर को रोटी,नान,पूरी,ब्रेड या चावल के साथ खा सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। आपको यह रेसिपी कैसे लगी। हमे जरूर लिखें।



हम आपके लिए नई नई वीडियो लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot