Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, February 14, 2019

कोथिम्बीर वड़ी-How to Make Kothimbir Vadi

कोथिम्बीर वड़ी


कोथिम्बीर वड़ी पूरे महाराष्ट्र में खाए जाने वाली सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। कोथिम्बीर का मतलब हरा धनिया से है। वडी को बनाने में हरे धनिये के इलावा कुछ और मसालों का इस्तेमाल होता है जो हम आपको बतायेंगे। कोथिम्बीर वड़ी खाने में कुरकुरी और बेहद करारी होती है। तो चलिए देखते है,हमे कोठमबीर वड़ी बनाने में क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

                      1. बेसन                           1 कटोरी
                      2. हरा धनिया                   1 कटोरी
                      3. मूंगफली कुटी हुई।        1/2 कटोरी
                      4. हल्दी                           1/2 छोटा चमच
                      5. नमक                           1-1/2 छोटा चमच
                      7. हींग                             1/4 छोटा चमच
                      8. लहसुन का पेस्ट            1 चमच
                      9. तेल
                      10. पानी                         1 कटोरी
                      11. घाटी मसाला या लहसुन चटनी मसाला 2 चमच

कोथिम्बीर वड़ी बनाने की विधि


कोथिम्बीर वड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कटोरी बेसन लें। अब उसी बेसन में आधी कटोरी कुटी हुई मूंगफली मिलाएं। अब उसमें एक कटोरी पानी मिला कर अच्छे से घोल तैयार कर लें। अब एक कड़ाही लें उसमे तड़के के लिए थोड़ा तेल डालें। अब जैसे ही तेल गरम ही जाए, आप उसमें लहसुन का पेस्ट और कटा हुआ हरा धनिया डालदें। अब एक एक करके बाकी के सारे मसाले बताई हुई मात्रा के हिसाब से डाल लें। जैसे ही सारे मसाले मिल जाये, आप उसमें बेसन का घोल मिला दें। अब गैस को थोड़ा कम कर लें , और घोल को एक आटे की तरह तैयार होने तक पकाएं। जैसे ही घोल आटे का आकार लेना लगे। आप गैस बंद कर दें,और 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें। 


अब आटे को बर्तन से निकाल कर चोकोर आकर दें। जैसे ही आटा ठंडा हो जाये आप अपनी मर्जी के हिसाब से इसको काट लें। अब एक बर्तन में तेल गरम करें , उसमे कटे हुए टुकड़ो को एक एक करके गरम तेल में छोड़ें। जब एक तरफ से पक जाए,आप एक एक करके पलटते रहें और अब वड़ी को चारों तरफ से कुरकुरा होने तक पकाएं।


कोथिम्बीर वड़ी तैयार है। आओ कोथिम्बीर वड़ी को चटनी, सॉस, मीठी चटनी , चाय के साथ या ऐसे भी कहा सकते है। कोथिम्बीर वड़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। आप को यह रेसिपी कैसे लगी में जरूर बताएं। हमे आपके सुझाव का इंतज़ार रहेगा।


हम आपके लिए नई नई वीडियो लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot