Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, February 10, 2019

पाव भाजी बनाने की विधि-How to Make Pav Bhaji

पाव भाजी


पाव भाजी का नाम सुनते ही मुह में पानी आने लगता है। पाव भाजी एक ऐसा नाम है जिसको पूरे भारत में ही नही पूरी दुनिया में जाना जाता है। पाव भाजी पूरे महाराष्ट्र की लोकप्रिय व्यंजन है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। मुम्बई जैसे बड़े शहर में तो आपको हर जगह इसका कोई न कोई ठेला या दुकान मिल जाएगी। पाव भाजी को मुंबई पाव भाजी भी कहा जाता है। तो चलिए देखते है, पाव भाजी बनाने के लिए हमे क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

              1. मक्खन                       50-100 ग्राम
              2. टमाटर                        5-6(कटे हुए)
              3. उबले आलू।                6-7(बड़े)
             4. पियाज                       2(कटे हुए)
             5. शिमला मिर्च               1 (कटी  हुई)
             6. कश्मीरी लाल मिर्च       2 चमच
             7. पाव भाजी मसाला       3 चमच
             8. नमक                         1 चमच
             9. हरी मिर्च                     1 चमच(कटी हुई)
            10. लहसुन का पेस्ट         1 चमच
            11. कसूरी मेथी                2 चमच
            12. हल्दी                        1/2 छोटा चमच
            13. हरा धनिया आपके हिसाब से
            14. हरे मटर                     1 कटोरी
            15. पानी                          3-4 कप
            16. पाव(Buns)

पाव भाजी बनाने की विधि

पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। जैसे ही आलू उबल जाएं, आप आलू को ठंडा करके छील लें। अब आलू को हाथों की सहायता से या कदूकस की सहायता से पीस लें। अब एक बर्तन लें, उसमे मक्खन का 1/4 हिस्सा डाल दें। जैसे ही मक्खन पिघलने लगे, आप उसमें कटे हुए टमाटर मिला लें। अब  टमाटर को 2-3 मिनट तक पकाएं। अब टमाटर में हरे मटर डाल कर अच्छे से पकाएं। जैसे ही टमाटर नरम होने लगें। आप उबले हुए आलू डाल दें, और अच्छे से मिलाएं। अब नमक,कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर,   हरी मिर्च,पाव भाजी मसाला, कसूरी मेथी,हर धनिया, डाल कर अच्छे से मिलाएं। अब पानी डाल कर अच्छे से पाव भाजी को हैंड ब्लेंडर या पाव भाजी पीसने वाले यंत्र से पीसे। अब ढक्कन लगा कर 5-10 मिनट के लिए पकाएं।


जैसे ही अच्छे से पकने लगे, दूसरी और एक बर्तन लें उसमे मक्खन डाल कर गरम करें। अब उसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी,पाव भाजी मसाला, कटे हुए पियाज, शिमला मिर्च, और लहसुन की पेस्ट मिला कर अच्छे से पकाएं। जैसे ही अच्छे से पाक जाएं, आप इस मसाले को भाजी में मिला दें, और 1 कप पानी मिला कर दुबारा से अच्छे से पीसे। अब फिर से ढक्कन लगा कर 10 मिनट के लिए अचे से पकाएं। पाव भाजी  की भाजी तैयार है ,अब पाव तैयार करने के लिए , एक तवा गरम करें। अब तवे के ऊपर मक्खन डाल कर धनिया , कसूरी मेथी डाल कर गर्म करें। अब पाव को बीच से काट अच्छे से दोनों तरफ से गर्म करें। 


पाव भाजी तैयार है। पाव भाजी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। आप पाव भाजी को कभी बना कर खा सकते है। मेहमानों के आने पर बना सकते है। आपको यह रेसिपी कैसे लगी हमे जरूर लिखें।


हम आपके लिए नई नई वीडियो लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot