पालक चाप
पालक चाप का नाम आते ही मुह में पानी आने लगता है। क्योंकि पालक चाप खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। पालक चाप बहुत कम समय में शाकाहारी लोगो में विशेष स्थान ले लिया है। इसके बिना कोई भी खाने का मेनू पूरा नही होता। सभी इसको खाने के इच्छुक रहते है, तो चलिए आज हम आपको एक दम रेस्टूरेंट के तरीके की पालक चाप घर पर बनाना सिखाएंगे। आईये देखते है हमे पालक चाप बनाने में क्या क्या चाहिए।
आवश्यक सामग्री
1. पालक 1/2 किलो
2. सोयाबीन चाप 3-4
3. तलने के लिए तेल
4. पानी 2 गिलास
2. सोयाबीन चाप 3-4
3. तलने के लिए तेल
4. पानी 2 गिलास
तड़के की सामग्री
1. जीरा 1 छोटा चमच
2. तेज पत्ता 2
3. पियाज 3-4
4. टमाटर 2 कप
5. अदरक लहसुन का पेस्ट 2 चमच
6. नमक 1/2 चमच
7. लाल मिर्च 1 छोटा चमच
8. कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 छोटा चमच
9. धनिया पाउडर 1 चमच
10. काली मिर्च
11. गरम मसाला 1 चमच
12. कट हुआ अदरक 1 चमच
13. ताज़ी क्रीम 2-3 चमच
14. तेल तड़के के लिए
पालक चाप बनाने की विधि
पालक चाप बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ कर के धो लें। अब चाहें तो ऐसे ही नही तो पालक को काट कर कम से कम 2-3 सिटी आने तक पकाएं। अब पालक को पानी से निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। जैसे ही पालक ठंडी हो जाये आप पालक को मिक्सर में अच्छे से पीस लें। सोयाबीन चाप को पहले से बाजार से लेकर रखें, सोयाबीन चाप बाजार में आसानी से मिल जाती है। अब सोयाबीन चाप को अपनी मर्जी के हिसाब से काट लें। जैसे ही सोयाबीन चाप काट लें इन को हल्के तेल में डाल कर थोड़ा तल लें। इस से स्वाद काफी अच्छा आता है। जैसे ही हल्की सी फ्राई हो जाये आप सोया चाप को एक प्लेट पर निकल लें.हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद्।