Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, April 25, 2019

वेजिटेबल पुलाव बनाने की विधि-How to Make Vegetable Pulao

वेजिटेबल पुलाव


वेजिटेबल पुलाव भारत में पसंद और दिल से खाये जाने वाले चावल है। वेजिटेबल पुलाव के नाम से पता चल जाता है कि यह बेहतरीन सब्जियों का मिश्रण है।वेजिटेबल पुलाव हर घर और पार्टी की शान होते है। इनके बिना कोई मेनू पूरा नही होता। वेजिटेबल पुलाव बनाने में इतने आसान है कि कोई भी थोड़े से समय में इनको बना सकता है। तो चलिए देखते है हमे पुलाव बनाने में क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री



1. चावल                        1 कटोरी
2. पानी                          2 कटोरी
3. तेल                            3 चमच
4. तेज पत्ता                     2
5. काली इलाइची             2
6. जीरा                           1 छोटा चमच
7. दालचीनी                     2-3 टुकड़े
8. पियाज                        1
9. हरी मिर्च                      1 चमच कटी हुई
10. काली मिर्च                 1 छोटा चमच
11. नमक                        1-1/2 छोटा चमच
12. धनिया पाउडर            1 छोटा चमच
13. गरम मसाला               1 छोटा चमच
14. लाल मिर्च पाउडर        1 छोटा चमच
15. हरी फलियां                 2-3 चमच कटी हुई
16. गाजर                         2-3 चमच कटी हुई
17. मटर                           1/4 कटोरी
18.कटा हुआ टमाटर           1
19. तला हुआ पियाज (इच्छानुसार)

पुलाव बनाने की विधि

पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 2-3 बार अच्छे से धो लें। अब चावल में पानी में डाल कर 15 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। ऐसा करने से चावल खिले खिले बनते है.



अब चावल बनाने के लिए एक बर्तन लें उसमे तेल डाल कर गरम होने दें। जैसे ही तेल गरम हो जाये, आओ उसमे तेज पत्ता,जीरा,काली मिर्च,काली इलाइची डाल कर सुनहरी भूरा होने तक भूने। जैसे ही सब भून जाए आप कट हुआ पियाज डाल दे और उसको भी सुनहरी भूरा होने दें, अब एक एक करके सबसे पहले नमक,कटी हुई मिर्च,धनिया पाउडर,लाल मिर्ची पाउडर मिला दें। अब एक एक करके सारी सब्जिओं को डालते जाएं, जैसे पहले हरी फलियां,गाजर,हरे मटर,और आखिर में कटा हुआ टमाटर। अब जैसे ही सब को आपस में मिल जाये आप इसमें 2 कटोरी पानी मिला दें। हम बिना कुकर के चावल पका रहे है इस लिए जितने चावल उस से x 2 पानी लगेगा। जब हम कुकर में बनाते है तो पानी कम लगता है। अब अच्छे से सबको मिला दें और गरम मसाला डाल दें। जैसे ही सब कुछ मिल जाये आप ढक्कन लगा कर काम आंच पर 8-10 मिनट तक चावल को पकाएं। जैसे ही समय बीत जाए आप इसमें तले हुए पियाज डाल दें। दोस्तो ये इच्छा अनुसार है, आप चाहे तो बिना तले हुए पियाज के भी बना सकते है। अब फिर से एक बार बिल्कुल धीमी आंच करके ढक्कन लगा कर 5 मिनट तक और पकाएं। आप देखेंगे के कितने अच्छे और खिले खिले चावल बने है।


वेजिटेबल पुलाव तैयार है। आप पुलाव को रायता,दाल मखनी, सांभर, या किसी भी सब्जी या उसके बिना भी खा सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होते है।


आपको यह रेसिपी कैसे लगी हमे जरूर बताएं। इसी प्रकार हम आपके लिये नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot