भिंडी मसाला
भिंडी मसाला पूरे भारत में खाये जाने वाली एक बेहतरीन सब्जी है। भिंडी को कई नामो से जाना जाता है। जैसे ओकरा,भिंडी बम्बो और इंग्लिश में लेडी फिंगर। भिंडी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है, इसमे जब थोड़ी चटपटा स्वाद आ जाये और थोड़ी कुरकुरी हो तो खाने का और ज्यादा मज़ा आता है। इसमें बहुत सारे विटामिन्स होते है जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते है। बच्चों को यह सब्जी जरूर खिलानी चाहिए। तो चलिए देखते है भिंडी मसाला बनाने में हमें क्या क्या चाहिए।
आवश्यक सामग्री
1. भिंडी 350 ग्राम
2. पियाज 2-3
3. जीरा 1 छोटा चमच
4. हींग 1/4 छोटा चमच
5. हल्दी 1 छोटा चमच
6. नमक 1/2 चमच
7. धनिया पाउडर 1 छोटा चमच
8. लाल मिर्च 1/2 छोटा चमच
9. जीरा पाउडर 1/2 छोटा चमच
10. अमचूर 1 छोटा चमच
11.गरम मसाला। 1 छोटा चमच
12. तेल तड़के के लिए
2. पियाज 2-3
3. जीरा 1 छोटा चमच
4. हींग 1/4 छोटा चमच
5. हल्दी 1 छोटा चमच
6. नमक 1/2 चमच
7. धनिया पाउडर 1 छोटा चमच
8. लाल मिर्च 1/2 छोटा चमच
9. जीरा पाउडर 1/2 छोटा चमच
10. अमचूर 1 छोटा चमच
11.गरम मसाला। 1 छोटा चमच
12. तेल तड़के के लिए
भिंडी मसाला बनाने की विधि
भिंडी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धो कर कपड़े से साफकर ले, भिंडी जरा सी भी गीली न हो। अब भिंडी का ऊपर का और नीचे का हिसा काट कर साइड में रख दे, और बाकी का हिसा अपने हिसाब से काट कर रख ले जैसा वीडियो में बताया गया है।
अब जैसे ही सब कट जाए आप पियाज और बाकी की सामग्री इकठी कर ले। अब जिस बर्तन में आपको सब्जी बनानी है वह बर्तन ले ले। अब उसने तेल डाल कर गरम कर ले, अगर सरसों का तेल हो तो स्वाद ज्यादा आता है। जैसे ही तेल गरम हो जाये , आप उसमे हींग और पियाज डाल कर सुनहरी भूरा होने तक भूने। जैसे ही पियाज अपना रंग बदलने लगे आप उसमे कटी हुई हरी मिर्च,नमक मिला कर अच्छे से पकाएं। जैसे ही पियाज भूरा हो जाये आप इसमें कटी हुई भिंडी मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। अब एक एक करके सारे मसाले मिलना शुरू करे। सबसे पहले हल्दी,जीरा पाउडर,धनिया पाउडर मिला दे । अब भिंडी को कम आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं। अब अगर आपको पियाज खाना अच्छा लगता है तो थोड़ा सा कटा हुआ कच्चा पियाज मिला दें खाने में बेहद अच्छा स्वाद आता है। अब भिंडी को कम से कम 8-10 मिनट तक धीमी आंच कर के बिना ढक्कन लगाएं पकाते रहे। अगर ढक्कन लगा देंगे तो भिंडी ज्यादा नरम हो जाएगी और पानी छोड़ देगी, इस लिए भिंडी को बिना ढक्कन लगा कर ही पकाएं। बीच बीच में आप भिंडी को पलटते जरूर रहें नही तो एक तरफ से ही पकेगी। अब जैसे ही भिंडी पक जाए आप उसमे गर्म मसाला,अमचूर पाउडर मिला कर 1 मिनट के लिये और पकाएं।
भिंडी मसाला तैयार है। आप भिंडी मसाले को रोटी,नान,चावल ब्रेड के साथ खा सकते है। खाने में बेहद चटपटी और स्वादिष्ट होती है।
आपको यह रेसिपी कैसे लगी हमे जरूर लिखें। हम आपके लिए नई नई रेसिपी लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।