Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 19, 2019

How to Make Bread Samosa- ब्रेड समोसा घर बनाने की आसान विधि

ब्रेड समोसा



समोसा पूरी दुनिया में बेहद पसंद किया जाता है। समोसा अलग अलग तरह से बनाया जाता है। आज हम आपको ब्रेड का समोसा बनाना सिखाएंगे। ब्रेड समोसा दूसरे समोसे की तरह बनाया जाता है, लेकिन यह समोसा मैदे से नही ब्रेड से बनाया जाता है। ब्रेड समोसा बहुत जल्दी बन जाता है। आप मेहमानों के आने से पहले थोड़ी सी तैयारी से एक कुरकुरा समोसा बना सकते है। तो चलिये देखते है हमे ब्रेड समोसा बनाने में क्या क्या चाहिए। 

आवश्यक सामग्री

सफेद ब्रेड
उबले हुए आलू            3-4
कटा हुआ पियाज        1/2
हरे मटर                      1/4 कटोरी
जीरा                          1 छोटा चमच
धनिया सबुत               1 छोटा चमच
कटी हुई हरी मिर्च        1/2 चमच
नमक                         1 छोटा चमच
लाल मिर्च                   1/2 छोटा चमच
धनिया पाउडर             1 छोटा चमच
जीरा पाउडर                1 छोटा चमच
अमचूर पाउडर             1/2 छोटा चमच
कसूरी मेथी
मैदा                            2-3 चमच
पानी                          1/4 कटोरी
तलने के लिए तेल

समोसा बनाने की विधि

ब्रेड समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। अब जैसे ही आलू उबल जाए, आलू का छिलका उतार लें। अब पियाज को काट कर एक तरफ रख लें, जैसे ही आलू और पियाज कट जाए, आप एक तरफ गैस जला कर कड़ाही ऊपर रख दें। अब उस कड़ाही में 2 चमच तेल डाल कर गरम होने दें। जैसे ही तेल गरम हो जाये, उसमे पहले जीरा फिर सबूत धनिया डाल कर सुनहरी भूरा होने तक पकाएं। अब कटा हुआ पियाज और हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट तक पकाएं। अब हरे मटर, धनिया पाउडर,जीरा पाउडर,नमक और अगर अच्छा लगे तो गर्म मसाला डाल कर अच्छे से मिला लें। जैसे ही सारे मसाले मिल जाये ,आप उसमे उबले हुए आलू डाल कर 2 मिनट तक पकाएं। अब लाल मिर्च,अमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर एक मिनट तक पका कर गैस बंद कर दें,आलू को ठंडा होने दें।


अब सफेद ब्रेड लेकर उसके चारों किनारों काट लें। अब धीरे धीरे ब्रेड को बेलन की सहायता से बेल लें। अब ब्रेड को बीच से काट लें। ऐसा करते करते सारे ब्रेड को बेल कर काट के रख लें। अब एक कटोरी में 2-3 चमक मैदा डाल कर उसमें पानी मिलाते हुए एक पेस्ट बना लें। अब जहाँ से ब्रेड को काटा गया था वहां पर मैदे का पेस्ट लगा कर को का आकार दें जैसे फोटो में दिखाया गया है। अब उस कोन में बनाया हुआ आलू का मिश्रण डाल दें, और बचे हुए किनारे पर मैदा लगा कर समोसे को सील कर दें। ऐसा करते करते सारे समोसे तैयार कर के रख लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम कर लें , जैसे ही तेल गरम हो जाये एक एक कर के सारे समोसे कुरकुरा होने तक तल लें।


ब्रेड समोसा तैयार है। आप ब्रेड समोसा किसी भी चटनी के साथ खा सकते है। बच्चो ब्रेड समोसा काफी पसंद करते है आपको यह रेसिपी कैसे लगी हमे जरूर लिखें।


हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot