Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, June 2, 2019

How to Make Sheer Khurma-शीर खुरमा बनाने की विधि

शीर खुरमा


शीर खुरमा का नाम आते ही मुह में पानी आने लगता है। शीर खुरमा ईद के मौके पर बनाये जाने वाली मीठी सेवईयां है। जो भारत में ही नही पूरे दुनिया में बनाई जाती है। शीर खुरमा बनाने में  कुछ बारीकियों का ध्यान रखना पड़ता है जो हम आपको बताएंगे। तो चलिए देखते है शीर खुरमा बनाने के लिए हमे क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

सेवईयां                     100 ग्राम
दूध                           1/2 लीटर
काजू                        2 चमच( कटा हुआ)
बादाम                      2 चमच     "
पिस्ता                      1 चमच      "
चिरोंजी                    1 चमच
किशमिस                 15-20
खजूर                       5-6
चीनी।                      1/2 कप
देसी घी                    6-8 चमच

शीर खुरमा बनाने की विधि

शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि यह एक शाही मीठा व्यंजन है। इस बनाने के लिए एक बर्तन में 3-4 चमच घी डाल कर गरम करें , उसमे खजूर को छोड़ कर सारे ड्राई फ्रूट्स,चिरोंजी सहित फ्राई करें। जैसे ही सारे ड्राई फ्रूट्स फ्राई हो जाएं, उनको एक प्लेट पर निकल लें। अब उसी बर्तन में सेवईयां डाल कर अच्छे से भून लें। ध्यान रहे सेवईयां काली ना हो जाएं।


अब उसी बर्तन में 3-4 चमच घी डाल कर दूध को उबलने दें। दूध को कम से कम2 उबाल तक गर्म करें। जैसे ही दूध में 2 उबाल आ जाये आप इसमें,भुनी हुई सेवईयां, ड्राई फ्रूट्स डाल कर 2-3 मिनट तक पकाएं। अब खजूर और चीनी मिला कर 2-3 मिनट और पकाएं। 


शीर खुरमा तैयार है। आप मेहमानों के आने से कुछ समय पहले ही बनाये और गर्म गर्म परोसें और सबको ईद की बधाई दें। आप अपने यहां शीर खुरमा कैसे बनाते है,हमे जरूर बताये। अगर हमसे कुछ रह गया है तो हमे जरूर लिखें।


धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot