Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, June 20, 2019

How to Make Gatte ki Sabzi-बेसन के गट्टे की सब्ज़ी बनाने की विधि

गट्टे की सब्ज़ी


गट्टे की सब्ज़ी राजस्थान की लोकप्रिय सब्ज़ी है। लेकिन आज कल पूरे भारत में बड़े लगाव के साथ खाई जाती है। गट्टे की सब्ज़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसको बनाने में कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। वो हम आज आपको बताएंगे। तो चलिए देखते है बेसन के गट्टे की सब्ज़ी बनाने में हमे क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

बेसन                               1 कप
नमक                              1/2 चमच
हल्दी                               1 छोटा चमच
जीरा                                1 छोटा चमच
अजवाइन                         1 छोटा चमच
लाल मिर्च                         1/2 छोटा चमच
तेल                                  3-4 चमच
पानी                                 1/3 कप
सब्ज़ी की ग्रेवी बनाने की सामग्री
तेल                                   3-4 चमच
जीरा                                 1 छोटा चमच
पियाज                              3 कटे हुए
लहसुन                             1 चमच कटा हुआ
हरी मिर्च                           1 चमच कटा हुआ
जीरा पाउडर                     1/2 छोटा चमच
धनिया पाउडर                   1/2 चमच
गरम मसाला                      1/2 चमच
लाल मिर्च                           1/2 चमच
दहीं                                   1/2 कप
नमक                                1/2 चमच
कसूरी मेथी
कटा हुआ हरा धनिया
गट्टे का पानी                          2 कप

गट्टे की सब्ज़ी बनाने की विधि

गट्टे की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन ले। अब उस बेसन में अजवाइन,जीरा,हल्दी,नमक,मिर्च,तेल यह सब मिल कर एक नर्म आटा तैयार कर लें। आटा तैयार करते करते आपको बीच बीच में 1-2 चमच तेल की जरूरत लगे तो डाल सकते है। जैसे ही आटा तैयार हो जाये, आप एक पतीली या एक ऐसा बर्तन लें जिस में 7-8 कप पानी गर्म हो सके, जैसा कि फोटोज़ और वीडियो में दिखाया है। अब उस बेसन के आटे की लोइयां बना लें। अब एक लोई लें उसको गोल और लम्बा जैसा सिलेंडर होता है ऐसा आकार दें। ऐसा करते सारी लोईओ को आकार दे दें। दूसरी तरफ जैसे पानी गर्म हो जाये,आप उसमे बेसन के बने सारे गट्टे उस गर्म पानी में डाल दें। अब पानी उबलने दें,जैसे ही में उबाल आने लगे,आप बर्तन को ढक्कन लगा कर मध्यम आंच पर 12-15 मिनट तक पकने दें। 15 मिनट हो जाने के बाद आप देखेंगे कि गट्टे पानी के ऊपर आ गए है। आप गट्टे को पानी से निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। गट्टे के पानी को संभाल कर रखें,यह पानी ग्रेवी बनाने के काम आएगा।


अब ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही लें, उसमे 3-4 चमच तेल गर्म करें , जैसे ही तेल गरम हो जाये । आप उसमे जीरा डाल कर 30 सेकंड के लिए बहुत लें। अब कटे हुए पियाज डाल दें, पियाज को सुनहरी भूरा होने तक पकाएं। जैसे ही पियाज का रंग बदलने लगे, आप इसमें लहसुन और हरी मिर्च डाल कर अच्छे से पका लें। अब एक एक करके जीरा पाउडर,धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी, नमक मिला कर 1 मिंट तक पका लें। अब इसमें इसमे 1 कप गट्टे का पानी डाल कर 2 मिंट तक पका लें। जैसे ही पानी पक जाए,आप इसमें कसूरी मेथी डाल कर एक मिनट तक पका लें। अब आप इसमें दही मिला दें, दहीं मिलाने से पहले आप दहीं को पानी में डाल कर अच्छे से फैट लें,तभी दहीं को मिलाएं नही दहीं फट सकता है। दहीं डालने के के बाद एक बात का ध्यान रखे, की दहीं डालने के तुरंत बाद 2-3 मिनट तक ग्रेवी को चलाते रहें,कई बार दहीं फट जाता है। इस लिए लगातार ग्रेवी को चलाते रहें। अब ग्रेवी में अपनी इच्छा अनुसार पानी डाल सकते है। एक कप या 2 कप अगर आप पतली ग्रेवी खाते है तो 2 कप नही तो एक ही काफी है। पानी वही डालें जो गट्टे बनाने वक़्त बच गया था। अब 1-2 मिनट ऐसे ही ग्रेवी को पक्का कर उसमे गट्टे को अपनी मर्जी के साहब से काट कर डाल दें, और ढक्कन लगा कर कम से कम 12-15 मिनट तक पक्का लें। जैसे ही ग्रेवी के ऊपर तेल आना शुरू हो जाये आप इसमें गर्म मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डाल कर गरमा गरम परोसें।


आप गट्टे की सब्ज़ी को रोटी,नान,चावल,ब्रेड,रुमाली रोटी के साथ खा सकते है। खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। आप भी अपने घर पर बनाये और अपना अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे।


हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद ।

Post Top Ad

Your Ad Spot