लौकी चना दाल
आज कल भारत में ही नही पूरी दुनिया में पोष्टिक और सेहतमंद खाना सबको पसंद है। इसी वजह से हम नई नई रेसिपीज बनाते है। लेकिन आज हम जिस रेसिपी को आपके लिए लेकर काये है। वह बहुत पुराने समय से हम सब बनाते चले आ रहे है जिसको लौकी और चना दाल के साथ मेल कर बनाया जाता है। लौकी को बहुत जगह दूधी भी कहा जाता है। जहाँ लौकी बहुत पोष्टिक होती है वही चना दाल भी ताकत से भरी होती है। इसी वजह से ये रेसिपी बहुत हेल्थी हो जाती है। तो चलिए है दूधी चना दाल बनाने में हमे क्या क्या चाहिए।
आवश्यक सामग्री
चना दाल 1 कटोरीलौकी 500 ग्राम
पानी 2-1/2 गिलास
नमक 1 चमच
हल्दी 1 चमच(छोटा)
तड़के का सामान
तेल 3-4 चमच
हींग 1/4 चमच(छोटा)
जीरा 1 चमच छोटा
लाल मिर्च सबूत 2
हींग 1/4 चमच(छोटा)
जीरा 1 चमच छोटा
लाल मिर्च सबूत 2
कटा हुआ लहसुन 1 चमच
पियाज कटा हुआ 2
हरी मिर्च कटी हुई 1 चमच
धनिया पाउडर 1 चमच छोटा
जीरा पाउडर 1/2 छोटा चमच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चमच
गरम मसाला 1 चमच
कड़ी पत्ता 8-10
कटा हुआ हरा धनिया
पियाज कटा हुआ 2
हरी मिर्च कटी हुई 1 चमच
धनिया पाउडर 1 चमच छोटा
जीरा पाउडर 1/2 छोटा चमच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चमच
गरम मसाला 1 चमच
कड़ी पत्ता 8-10
कटा हुआ हरा धनिया
लौकी चना दाल बनाने की विधि
लौकी चना दाल बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को 2-3 बार अच्छे से धो लें। अब लौकी को धोकर छील कर अपने मर्जी के हिसाब से काट लें। जैसे यह दाल और लौकी धो कर तैयार हो जाये ,आप इसको कुकर में डाल दें। अब सबसे पहले इसमे पानी,नमक फिर हल्दी मिला कर कुकर को बंद कर दें। अब कुकर को गैस पर रख दें और 2-3 सिटी आने तक पकने दें। अगर 2-3 सिटी नही पकती तो थोड़ा और समय लगा कर भी पका सकते है।
अब दूसरी तरफ एक कड़ाही लें। उस कड़ाही में 3-4 चमक तेल डाल कर गरम होने दें। जैसे ही तेल गरम हो जाये। इसमे पहले हींग,जीरा,सुखी लाल मिर्च डाल कर 30 सेकंड ले लिए पक्का लें। अब इसमे कड़ी पत्ता , कटा हुआ लहसुन डाल कर सुनहरी भूरा होने तक पकने दें। जैसे ही लहसुन पक जाए, आप इसमें कटा हुआ पियाज डाल कर सुनहरी भूरा होने तक पकाएं। जैसे ही पियाज पक रहा हो बीच में कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। पियाज पक जाने के बाद आप इसमें धनिया पाउडर,जीरा पाउडर,लाल मिर्च पाउडर मिला कर पक्का लें। जैसे ही पियाज और मसाले पक जाए, आप इसमें कट हुआ टमाटर मिला कर 1 मिनट के लिए पकाएं, फिर 1/2 कटोरी पानी डाल कर ढक्कन लगा कर 2-3 मिनट के पकने दें। इस से एक तो टमाटर आपस मिल जाएंगे और दूसरा सारे मसाले आपस में मिल जाएंगे। अब टमाटर पक जाने पर आप इसमें पक्की हुई लौकी चना दाल डाल कर 3-4 मिनट के लिए पक्का लें। जैसे ही 3-4 मिनट हो जाएं आप इसमें गर्म मसाला,कटा हुआ हरा धनिया डाल कर 1 मिनट जे लिए और पक्का लें।
लौकी चना दाल तैयार है। आप लौकी चना दाल को चपाती,नान,चावल,ब्रेड किसी के साथ भी खा सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। आप भी घर पर बनाये और बताएं आपको यह रेसिपी कैसे लगी।
हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद ।
धन्यवाद ।