पालक पनीर
पालक पनीर का नाम आते ही मुह में पानी आने लगता है। क्योंकि पालक पनीर खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। पालक पनीर शाकाहारी लोगो में विशेष स्थान रखती है। इसके बिना कोई भी खाने का मेनू पूरा नही होता। सभी इसको खाने के इच्छुक रहते है, तो चलिए आज हम आपको एक दम रेस्टूरेंट के तरीके की पालक पनीर घर पर बनाना सिखाएंगे। आईये देखते है हमे पालक पनीर बनाने में क्या क्या चाहिए।
आवश्यक सामग्री
1. पालक 1/2 किलो
2. पनीर 250 ग्राम
3. पानी 1 गिलास
2. पनीर 250 ग्राम
3. पानी 1 गिलास
तड़के की सामग्री
1. जीरा 1 छोटा चमच
2. तेज पत्ता 2
3. पियाज 2 कटा हुआ
4. टमाटर 4 पिसा हुआ
5. अदरक लहसुन का पेस्ट 2 चमच
6. नमक 1/2 चमच
7. लाल मिर्च 1/2 छोटा चमच
8. कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 छोटा चमच
9. धनिया पाउडर 1 चमच
10. काली मिर्च 1 छोटा चमच
11. गरम मसाला 1 चमच
12. कटा हुआ अदरक 1 चमच
13. ताज़ी क्रीम 1/4 कप
14. तेल तड़के के लिए
अब दुसरे बर्तन में तड़का लगाने के लिए रख दें. अब उस बर्तन में 2-3 चमच तेल डाल कर गर्म कर लें. अब उसमे सबसे पहले तेज पत्ता, फिर जीरा कर हल्का भूरा होने तक पकने दें. अब जैसे ही जीरा पक जाये आप इसमें कटे हुए प्याज मिला दें और सुनहरी भूरा होने तक पकाएं, जैसे ही हलका भूरा हो जाये आप इसमें नमक और अदरक लहसुन का पेस्ट मिला कर 1-2 मिनट तक पकाएं। अब एक एक करके कश्मीरी लाल मिर्च, पीसी लाल मिर्च,धनिया पाउडर डाल कर पकाएं, फिर इसमें पिसा हुआ टमाटर मिला कर 4-5 मिंट तक पकाते रहें ।अब इसमें पनीर डाल कर पकने 2-3 मिनट तक भुने। अब पिसी हुयी पालक डाल कर 5-10 मिनट तक ढक्क्न लगा कर काम आंच पर पकने दें. जैसे ही 10 मिनट पाक जाये आप इसमें कटा हुआ अदरक, ताज़ी क्रीम और गरम मसाला डाल कर 2-3 मिनट तक पकने दें.
पालक पनीर तैयार है. आप पालक पनीर को नान,पराठा,रोटी,चावल या ब्रेड किसी के साथ भी खा सकते है खाने में बेहद स्वादिष्ट होती और प्रोटीन से भरपूर होती है. आप भी घर पर बनाये और हमे बताएं आपको पालक पनीर कैसे लगी.
हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद्।
1. जीरा 1 छोटा चमच
2. तेज पत्ता 2
3. पियाज 2 कटा हुआ
4. टमाटर 4 पिसा हुआ
5. अदरक लहसुन का पेस्ट 2 चमच
6. नमक 1/2 चमच
7. लाल मिर्च 1/2 छोटा चमच
8. कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 छोटा चमच
9. धनिया पाउडर 1 चमच
10. काली मिर्च 1 छोटा चमच
11. गरम मसाला 1 चमच
12. कटा हुआ अदरक 1 चमच
13. ताज़ी क्रीम 1/4 कप
14. तेल तड़के के लिए
पालक पनीर बनाने की विधि
पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ कर के धो लें। अब चाहें तो ऐसे ही नही तो पालक को काट कर कम से कम 2-3 सिटी आने तक पकाएं। अब पालक को पानी से निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। जैसे ही पालक ठंडी हो जाये आप पालक को मिक्सर में अच्छे से पीस लें। पालक की प्यूरी बना कर रख लें.हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद्।