Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, June 27, 2019

How to Make Healthy Indori Poha-इंदौरी पोहा बनाने की आसान विधि

इंदौरी पोहा 


पोहा ऐसा भारतीय नाश्ता है जो की बेहद  खाये जाने वाला नाश्ता है पोहा पहले मध्य भारत में जयादा खाया जाता था. लेकिन वहां भी इंदौर का पोहा सब से जयादा प्रसीद है. सुबह से शाम तक बहुत सारे ठेले या दुकानों पर आपको पोहा खाते हुए लोग मिल जायेंगे।  पोहे के साथ जलेबी भी खायी जाती है. यह तो रही मध्य भारत की बात लेकिन आज कल पुरे देश में यह सबकी पसंद बनता जा रहा है. इसका कारण यह है, की एक तो यह बेहद आसानी से बन जाता है,और खाने में बहुत हल्का होता है. डॉक्टर भी इसको खाने के लिए सलाह देते है. तो चलिए देखते है कैसे बनता है पोहा और हमको क्या क्या चाहिए। 

आवश्यक सामग्री 

पोहा                         1-1/2 कप
हींग                          1/4 छोटा चमच
हल्दी                        1/2 छोटा चमच  
नमक                        आधा चमच 
हरी मिर्ची कटी            1  चमच 
चाटमसाला                 1  चमच
धनिया पिसा               1  चमच
मूंगफली                     1 /4 कटोरी 
सरसों के बीज                छोटा चमच
हरा धनिया कटा हुआ     2  छोटा चमच
उबले आलू                   2-3
चीनी                           2 चमच 
कड़ी पत्ता                      8-10 
कोई भी भुजिया 
निम्बू                               1 

पोहा बनाने की विधि 

पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा देख ले उसमे कुछ है तो नहीं कई बार पोहा में कोई न कोई दाल का दाना या कोई अन्य अनाज का दाना मिल जाता है, तो पहले ही देख लें. अब पोहा को पानी से धो कर उसका सारा पानी निकल दें और 5 मिनट के लिए रख दें, तब तक  हरी मिर्ची काट लें. जब सब कुछ तैयार हो जाये एक बर्तन ले जिस में आपको पोहा बनाना है. उस बर्तन को गैस पर रख दें और तेल या घी मे आपको बनाना है, उसे बर्तन में डाले। जैसे ही घी गर्म हो जाये उसमे मूंगफली के दाने डाल दे और तल लें. जैसे ही दाने लाल हो जाये उनको निकाल कर  एक कटोरी में रख लें. अब सबसे पहले सरसों के बीज और हींग डालें। अब कड़ी पत्ता डालें फिर कटी हुयी हरी मिर्ची,हल्दी,नमक डाल दें और अच्छे से मिलाएं। अब धनिया पिसा डाले फिर थोड़ा सा पोहा डाल कर सारे मसाले को अच्छे से मिला दें. जैसे ही सारा मसाला मिल जाये आप उसमे पहले चाट मसाला मिलाये। अब निम्बू को काट कर उसका रस पोहा में डाल दें और मिलाते रहें फिर हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला दें अब ऊपर से मूंगफली,और चीनी  डाल कर खाये।


नोट: बहुत जगह पर पोहे में चीनी नहीं मिलाते है. अगर आपका दिल करे तो आप चीनी ना डालें। ऐसे भी खाने में स्वादिष्ट लगता है. यह आपके ऊपर है डाल भी सकते है या ऐसे भी खा सकते है दोनों तरह से खाने में स्वादिष्ट ही लगेगा।


आप भी घर पर बनाये और अपना अनुभव हमारे साथ बांटे और अपने सवाल या कुछ भी हो हमे लिखे।
हम आपके लिए नई नई रेसिपी लेकर आते रहेंगे। 
धन्यवाद्। 

Post Top Ad

Your Ad Spot