Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, June 13, 2019

How to Make Semolina Toast-सूजी के टोस्ट बनाने की विधि

सूजी के टोस्ट


भारत वर्ष में ही पूरे दुनिया में आज कल कम तेल या बिना तेल में खाएं जाने वाले व्यंजन बनाये जाते है। जो खाने में तो स्वादिष्ट तो होते ही है साथ में हमारी सेहत के लिए भी अच्छे होते है। आज हम जिस रेसिपी को लेकर आए है। उस रेसिपी को आप कभी भी बना सकते है। वैसे तो यह रेसिपी नाश्ते में खाते है। लेकिन आप इसको कभी भी बना सकते है। इस रेसिपी को लोग बहुत नामो से जानते है जैसे , सूजी के टोस्ट, सूजी के कटलेट, सूजी के पॉकेट । तो चलिए देखते है, इस रेसिपी को बनाने के हमे क्या क्या चाहिए.

आवश्यक सामग्री

सूजी                           1 कप
दहीं                            1/2 कप
पानी                           2 कप
नमक                         2 चमच(छोटे)
उबले आलू                 3-4
पियाज                       1(कटा हुआ)
हरी मिर्च                    1 चमच (कटी हुई)
जीरा                          1 चमच(छोटा)
हींग                           1/4 चमच(छोटा)
जीरा पाउडर              1/2 चमच(छोटा)
धनिया पाउडर            1 चमच(छोटा)
काली मिर्च पाउडर      1(छोटा चमच)
गर्म मसाला                 1/2 छोटा चमच
अमचूर पाउडर           1/2 चमच(छोटा)
लाल मिर्च                    1/2 चमच(छोटा)
हरे मटर                      1/4 कप
पानी                           2 कप
कसूरी मेथी
हरा धनिया कटा हुआ
तेल                             5-6 चमच


सूजी के टोस्ट बनाने की विधि

सूजी के टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी लें। अगर सूजी बारीक हो तो ज्यादा बेहतर होगा। अब सूजी में दहीं और 1 कप पानी  डाल कर अच्छे से मिला दे। जैसे ही सूजी दहीं और पानी अच्छे से मिल जाये, तो बर्तन को ढक्कन से ढक कर 30 मिनट के लिए साइड में रख दें इस से सूजी फूल जाएगी। अब दूसरी तरफ एक बर्तन में 2-3 तेल चमच तेल डाल कर गरम होने दें। अब उसमे जीरा,हींग और पियाज डाल कर अच्छे से भुने। अब इसमें धनिया पाउडर,जीरा पाउडर,लाल मिर्च डालें और अच्छे से चलाएं। अब इसमें हरे मटर, उबले हुए डाल कर 2-3 मिनट तक पकाएं। अब गरम मसाला,अमचूर पाउडर, 1 चमच नमक और कसूरी मेथी डाल कर अच्छे से पक्का कर गैस बंद कर दें।


अब दूसरी तरफ रखे हुई सूजी को देख लें सूजी फूल गयी है या नही। अगर सूजी फूल गयी है तो सूजी को मिक्सर में अच्छे से चला लें। सूजी को मिक्सी में चलते वक़्त 1/2 कप पानी डाल लें। अब जैसे ही सूजी पीस जाए आप सूजी को एक बर्तन में निकाल लें। एक बात का ध्यान रखें सूजी का का घोल पतला होना चाहिए अगर पतला नही है। तो 1/2 कप पानी डाल कर पतला कर लें। जैसा वीडियो में दिखाया गया है। अब घोल में 1 चमच नमक, कटा हुआ हरा धनिया डाल कर घोल को अच्छे से फैट लें। अब दूसरी और गैस में एक नॉन स्टिक तवा या लोहे का तवा गैस पर रखें। तवे को धीमी आंच पर ही गरम करें। अब तवे पर बिल्कुल 1/2 चमच तेल डाल कर अच्छे से फैला लें। अब तैयार घोल को तवे के ऊपर डाल कर डोसे की तरह जितना पतला हो सके उतना फैला लें। जैसे ही थोड़ा पकाना शुरू हो जाए इसको पलट लें। दोनों तरफ से पक्का लें, ध्यान देने की बात यह है कि आपको इस रैप को जलाना नही है। जैसे कि वीडियो में दिखाया गया है। ऐसा करते हुए सारे डोसे के आकार की रोटीयां पका कर रख लें। अब एक पकी हुई रोटी के बीच में आलू की बनी हुई फिलिंग को डाल कर दोनों तरफ से फोल्ड करते हुए चोकोर आकर दें ,जैसा वीडियो और फ़ोटो में दिखाया गया है। ऐसा करते सारे टोस्ट तैयार कर लें। जैसे ही सब पीस तैयार हो जाएं। अब दूसरी तरफ एक तवे पर एक चमच डाल कर अच्छे से फैला लें। जैसे ही तवा गरम हो जाए,आप एक एक कार के सारे टोस्ट तवे पर रख दें। ध्यान रखने की बात यह है कि टोस्ट पकाते वक़्त गैस धीमी होनी चाहिए। अब टोस्ट को दोनों तरफ से सुनहरी भूरा होने तक अच्छे से पकाएं। जैसे ही दोनों तरफ से पक जाए आप टोस्ट को किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

  
सूजी के टोस्ट तैयार है। आप टोस्ट को बना कर बच्चों को टिफ़िन में भी दे सकते है। खाने में बेहद स्वादिष्ट होते है। आप भी घर पर बनाये और अपना अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे। 


हम आपके लिए नई नई रेसिपीज लेकर आते रहेंगे।
धन्यवाद।

Post Top Ad

Your Ad Spot