Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, August 25, 2020

लिट्टी चोखा बनाने विधि-How to Make Litti Chokha

लिट्टी चोखा


बिहार के खाने की बात मुँह पर आते ही सबसे पहले लिट्टी चोखा का नाम ज़ुबान पर आ जाता है। लिट्टी चोखा देखने में जितना सादा लगता है, खाने में उतना स्वादिष्ट होता है। लिट्टी चोखा को लंच में भी खा सकते है, या आप इस को रात के खाने में भी ले सकते है।

आवश्यक सामग्री                                 

लिट्टी बनाने के लिए:

-गेहूँ के आटा : 2-3 कप
-नमक :         1 चमच(छोटा)
-अजवाइन:    1 चमच (छोटा)
-घी:              4 चमच
-पानी जरूरत के मुताबिक

लिट्टी में भरने वाला मसाला (सत्तू):

-चने का सत्तू:  1 कप
-नमक :         1 छोटा चमच
-अजवायन:     1 छोटा चमच
-प्याज :          1 कटा हुआ
-हरी मिर्च :      1 चमच कटी हुई
-अदरक :        1 चमच कटी हुई
-लहसुन :        1 चमच कटी हुई
-आम का आचार: 2 चमच
-निम्बू का रस :   2 चमच
-सरसों का तेल : 3-4 चमच

चोखा बनाने जी सामग्री:
-बैंगन :          2-3 (बड़े)
-टमाटर:         4-5 (छोटे)
-उबले आलू :  2-3
-प्याज :          2 कटा हुआ
-हरी मिर्च :      1 चमच कटी हुई
-अदरक :        1 चमच कटी हुई
-लहसुन :        1 चमच कटी हुई
-धनिया पाउडर: 1 चमच
-गर्म मसाला :     1 चमच
-निम्बू का रस :   2 चमच
-आम का आचार: 2 चमच
-सरसों का तेल : 4-5 चमच

   लिट्टी चोखा बनाने की विधि      

सबसे पहले चोखा बनाये:
-बैंगन,टमाटर को भून कर छील लें।
-आलू को उबाल कर चील लें।
-अब एक बड़ा बर्तन लेकर बैंगन,आलू,टमाटर 
को अच्छे से मैश कर लें, और उसमें प्याज़,अदरक,हरी मिर्च,लहसुन,नमक,हरा धनिया,नीबू का रस और बाकी के मसाले अच्छे से मिला दें।
-अब इसमें चाहे तो आप सरसो के तेल को गर्म कर के डाले या फिर ऐसे ही ठंडा तेल डाल दे। 
-चोखा तैयार है.

लिट्टी का आटा इस तरह बनाएँ:
-आटे को एक बर्तन में निकाल लें।
-अब आटे में नमक,अजवाइन,घी डाल कर गूंथ लें, आटा ज्यादा नरम नही होना चाहिए।
-गुंथे हुए आटे को एक हल्के गीले कपड़े से ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दे।

लिट्टी का मसाला(सत्तू) बनाने के लिए:
-चने के सत्तू को एक बर्तन में निकाल कर उसमें नमक,अदरक,प्याज़,हरी मिर्च, लहसुन, सरसों का तेल, नीबू का रस,आम का आचार डाल कर अच्छे से मिलाएं।
-अगर मसाला सूखा लगे तो 3-4 चमच पानी डाल कर मिला लें।

लिट्टी ऐसे बनाये:
-लिट्टी बनाने के लिए गुंथे हुए आटे की छोटी छोटी लोइयां बना ले।
-अब लोईयों को कटोरी की तरह आकर दे।
-अब कटोरियों में जरूर के मुताबिक लिट्टी का मसाला भर कर चारों तरफ से बंद कर दे।
-अब एक लोहे के बर्तन में कोयला जल कर या फिर गैस के चूले पर लोहे की जाली के ऊपर लोइयां रख दे।
- लोईयों को धीमी आंच पर ही पकाएं।
-जैसे ही लिट्टी हर तरफ से पक जाए, आप लिट्टी को देसी घी में डाल कर चोखे के साथ गर्मा गर्म परोसे।

लिट्टी चोखा तैयार है। आपको यह रेसिपी कैसी लगी, हमें जरूर बताएं।
धन्यवाद।
नोट: अगर आपको चने का सत्तू नही मिल रहा हो तो, आप भुने हुए चने को मिक्सी में पीस ले। 


Post Top Ad

Your Ad Spot