Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, September 20, 2020

How to Make Chole Bhature-भटूरे छोले बनाने की आसान विधि

भटूरे छोले



भटूरे छोले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आने लग जाता है। छोले भटूरे की पहचान पंजाब से है, परन्तु आज कल यह पूरी दुनिया में खाये जाते है। इसको बनाने में कुछ खास बातों क्या ध्यान रखना पड़ता है जिस पारंपरिक तरीके के छोले भटूरे बनाये जा सकते है। हम वही तरीका आपसे साझा कर रहे है। तो चलिए देखते है छोले भटूरे बनाने में हमें क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

भटूरे बनाने के लिए
-मैदा               1-1/2 कप
-खमीर            1 चमच
-गर्म पानी        1/2 कप
(अगर आप खमीर से भटूरे नही बनाना चाहते तो आप पानी की जगह छाछ से मैदा गूँथ लें)
-चीनी             1 चमच
पानी जरूरत के हिसाब से

छोले उभालने से पहले
 
-काबुली छोले    1 कप
-पानी              4 कप
-मोटी इलाइची    3-4
-तेज पत्ता          2
-लोंग             6-8
-दाल चीनी     2 टुकड़े
-चाय पत्ती     2 छोटे चमच
-नमक         1 चमच (छोटा)

मसाले के लिए

-तेल                3-4 चमच
-प्याज कटा हुआ  4
-टमाटर पिसा हुआ  5
-अदरक लहसुन का पेस्ट   1 चमच
-हरी मिर्ची            4
-जावित्री               1
-जीरा                   1 छोटा चमच
-कसूरी मेथी
-हल्दी                  1 छोटा चमच
-धनिया पाउडर      1 छोटा चमच
-पिसी काली मिर्च   1 छोटा चमच
-कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 छोटा चमच
-जीरा पाउडर         1/2 छोटा चमच
-चना मसाला          2 छोटे चमच
-गर्म मसाला           1 चमच
-नमक                   1 छोटा चमच
-पानी जरूरत के हिसाब से

भटूरे बनाने की विधि

-गर्म पानी,खमीर,चीनी को मिला कर अच्छे से मिलाएं।
-अब मैदा में जरूरत के हिसाब से पानी डाल कर अच्छे से गूँथ लें।
-मैदा को 1 से 1-1/2 घन्टे के लिए ढक कर छोड़ दें।
-मैदा फूलने के बाद एक बाद मैदा को एक बार समेट लें।
-अब मैदे की छोटी छोटी लोइयां बना लें।
-अब अपने हाथों की सहायता से या फिर बेल कर भटूरे का आकार दें।
-भटूरे तलने के लिए घी पूरा गर्म होने चाहिये तभी भटूरे अच्छे से फूलेंगे।

छोले बनाने की विधि

-छोले बनाने से 5-6 घण्टे पहले या फिर एक रात पहले ही छोले को पानी में भिगो कर रख दें।
-अब छोले में पानी,नमक,चाय की पत्ती,इलाइची,लोंग, दाल चीनी और तेज पत्ता को कपड़े की पोटली में बांध प्रैशर कुकर में डाल कर 4-5 सिटी आने तक पकाएं।
-अब एक बर्तन में घी डाल कर प्याज को सुनहरी भूरा होने तक पकाएं।
-जैसे ही प्याज भून जाए, आप प्याज को ठंडा कर उसकी पेस्ट बना लें।
-अब एक बर्तन में घी डाल कर गरम करें ।
-अब बर्तन में अदरक लहसुन का पेस्ट,जीरा,कसूरी मेथी,हींग,टमाटर डाल कर अच्छे से पक्का लें।
-अब इस में हल्दी,जीरा पाउडर,जावित्री,धनिया पाउडर,काली मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च,चना मसाला, प्याज़ का पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक मसाला घी ना छोड़ने लगे।
-जैसे ही मसाला घी छोड़ना शुरू करे आप इस में 1/2 कप पानी मिला कर 2 मिनट तक पकाएं।
-अब इसमें पक्के हुए छोले मिला दें और इसमे 1-1/2 कप पानी मिला कर 3-4 मिनट के लिए ढक कर पक्का लें।
-आखिर में आप छोले में गर्म मसाला डाल कर 1 मिनट के लिए पकायें।
-छोले तैयार है।

नोट: अगर आप छाछ से मैदा लगा रहे है तो मैदा 2 -3 घण्टे के लिए गर्म सतह पर छोड़ देें।

अगर आपके पास रेसिपी को लेकर कोई भी सवाल हो तो हमें जरूर लिखें।
धन्यवाद !

Post Top Ad

Your Ad Spot