Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, September 12, 2020

How to make Imli ki khatti meethi Chutney-सौंठ की चटनी बनाने की विधि

सौंठ की चटनी-इमली की खट्टी मीठी चटनी



भारत में चटनी का विशेष स्थान है, चटनी आपने नाम से ही जानी जाती है जिसका अर्थ चाटने से है। उसमे भी अगर सौंठ की चटनी की बात की जाए तो मुह में पानी आ ही जाता है। सौंठ की चटनी ऐसी चटनी जिसको पकोड़े से लेकर समोसा, या फिर किसी भी स्नैक्स के साथ खाया जा सकता है। तो चलिए देखते है कि हमें सौंठ की चटनी बनाने में क्या क्या चाहिए।

आवश्यक सामग्री

-इमली                            250ग्राम
-काला नमक                   1चमच 
-गुड                               250ग्राम
-लाल मिर्ची पिस्सी हुई        1/2चमच
-सौंफ  (मीठी)                   1 चमच
-सौंठ                               1 चमच

चटनी बनाने की विधि

-इमली को एक बर्तन में निकाल कर तकरीबन (750 ml) गरम पानी में भिगो कर 10 मिनट के लिए छोड़ दे।
-अब इमली का पल्प निकाल कर उसमें 2 गिलास पानी डाल कर उसका रस निकाल लें 
-अब भारी तले का बर्तन लें, उसमे में सारा रस निकाल कर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
-जैसे ही 6-7 उबाल आ जाये उसमे गुड़ को मिला दें 
-गुड़ मिलने के बाद अच्छे से चलाते रहे , जब तक सफ़ेद झाग खत्म न हो जाये.
-इसमें 4-5  मिनट और लग सकते है .
-अब मीठी सौंफ, नमक,काली मिर्च और जीरा पाउडर, देगी मिर्च, लाल मिर् 3-4  डाल कर मिनट तक बिलकुल कम गैस पर पकने दें .
-अब सौंठ मिला कर 1-2 मिनट चलाएं.
-इमली की खट्टी मीठी चटनी तैयार है. आप अपनी मर्जी के हिसाब से ठंडी होने पर मगज खीरा या काजू मिला सकते है.

नोट: चटनी को बीच बीच में जरूर चलते रहें। 
-चटनी को ठंडा करने के बाद कांच के बर्तन में भर कर कुछ महीनो तक चला सकते है . यह जल्दी खराब नहीं होती है. 
-अगर आप पास रेसिपी को लेकर कोई भी प्रश्न हो तो हमें जरूर लिखें.

धन्यवाद  


Post Top Ad

Your Ad Spot